20 February 2024 Rashifal Hindi: दैनिक राशिफल की कड़ी में आज हम 20 फरवरी 2024 की बात कर रहे है। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों के जातकों के लिए 20 फरवरी का दिन कैसा रहेगा, यह ज्योतिष के अनुमान के आधार पर आकलन करेंगे। अधिकतर लोग अपनी दैनिक योजनाएं दैनिक राशिफल जानने के बाद ही तय करते हैं। चलिए पढ़ते हैं 20 फरवरी 2024 का दैनिक राशिफल –
आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी स्थल पर काम को लेकर थोड़ा पैनिक हो सकते हैं। तनाव को खुद पर हावी होने न दें, अन्यथा कुछ बुरा हो सकता है। व्यापार में आर्थिक रूप से दिन कुछ ख़ास नहीं रहेगा। कोई भी काम करने से पहले सूझबूझ का इस्तेमाल करें। स्वास्थय बेहतर रहेगा।
आज का दिन सक्रिय रूप से काम करेंगे। कार्यस्थल पर अधिकारियों से काम के लिए तारीफ मिलेगी। व्यापार करने वाले जातकों को कर्मचारियों पर निर्भर रहना पड़ सकता हैं। युवा जातकों को पढ़ाई में मन लगाने के परिणाम दिखाई देंगे। रीड की हड्डी से संबंधित कोई समस्या अधिक परेशान कर सकती है।
आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी में पिछले कार्यों को पूरा करें, तो बेहतर रहेगा। विदेशी कंपनियों में पैसा निवेश करने की योजना विफल हो सकती हैं। विद्यार्थी कमजोर विषय पर अधिक ध्यान केंद्रित करें, तो सफलता मिलेगी। सिटिंग जॉब की वजह से सेहत बिगड़ने की संभावना हैं।
आज का दिन जिम्मेदारी से भरा रहेगा। कार्य क्षेत्र में दूसरों के काम की जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती हैं। साझेदारी के व्यापार में अनबन होने की संभावना हैं। प्रतियोगी परीक्षा के विद्यार्थी अपने पढ़ने के रूटीन में थोड़ा बदलाव करें, तो फायदा मिलेगा। सेहत के प्रति सजग रहें।
आज का दिन ओवरऑल अच्छा रहेगा। नौकरी में अधिकारियों से बातचीत करते समय अपना ध्यान केंद्रित रखें। खाने-पीने के व्यापार में ग्राहकों में वृद्धि होगी। युवा जातकों की आर्थिक स्तिथि अच्छी रहेगी। गर्म पानी तथा गर्म खाने का सेवन करना आपकी सेहत के लिए उत्तम बना रहेगा।
यह भी पढ़े: Moonga Ratna Fayde: चमक जायेगी किस्मत! यदि ज्योतिष के अनुसार पहन लिया यह रत्न
आज का दिन आलस्य त्याग करने का हैं। आलस्य की वजह से नौकरी में अधिकारियों की डांट खानी पड़ सकती हैं। व्यापार को बढ़ाने के लिए अनावश्यक तनाव सेहत बिगाड़ सकता हैं। बड़े भाई बहनों का प्यार और मार्गदर्शन मिलेगा। मानसिक और शारीरिक, दोनों तरह से स्वस्थ रहेंगे।
आज का दिन शानदार रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में आपका आत्मविश्वास बहुत अधिक बढ़ा रहेगा। कार्य के प्रति सौ प्रतिशत समर्पित रहेंगे, जिसका भविष्य में फल मिलेगा। साझेदारी में नया व्यापार खोलने के लिए दिन उत्तम हैं। युवाओं को मित्रों और सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा।
पूर्व नियोजित कामों में कुछ फेर बदल होने की संभावना हैं। व्यापार में किसी अन्य को नीचा दिखाने के चक्कर में अनैतिक कार्य करने से बचें। कानून के शिकंजे में फंसने की संभावना हैं। युवा खर्चों पर नियंत्रण रखें। घरेलू समस्याओं से परेशान हो सकते हैं। एलर्जी की समस्या हो सकती हैं।
आज का ठीक-ठाक रहेगा। बड़े अधिकारियों के क्रोध का सामना करना पड़ सकता हैं। मैन्युफैक्चरिंग के काम में लाभ होने की संभावना हैं। युवा जातक क्रोध ककरने से बचें, बात बिगड़ सकती हैं। बाहर का खाना खाने से बचें, अन्यथा सेहत ख़राब हो सकती हैं। डिहाइड्रेशन की समस्या संभावित हैं।
दफ्तर के कार्यों को लेकर पहले से ही प्लानिंग करें, बेहतर परिणाम मिलेगा। व्यापारी अपने अपने नेटवर्क को साफ सुथरा रखने का प्रयास करें। युवा जातक अपना ध्यान पढ़ाई में लगाए। प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता की संभावना बन रही हैं। मौसमी बदलाव से कंधे में दर्द हो सकता हैं।
यह भी पढ़े: Maha Shivratri 2024 कब हैं? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में
आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में उच्च अधिकारियों के अंतर्गत काम करना पड़ सकता हैं। प्रॉपर्टी डीलिंग करने वाले जातकों को आर्थिक लाभ हो सकता हैं। तनावमुक्त दिन गुजरेगा। पेरेंट्स के साथ समय व्यतीत करेंगे, तो बेहतर लगेगा। वाहन दुर्घटना की संभावना नजर आ रही हैं।
नौकरी में इनकम बढ़वाने के लिए अच्छे संस्थानों में प्रयास करें, फायदा मिल सकता हैं। व्यापार में धन का निवेश करने से बचें, दिन ठीक नहीं हैं। युवा जातक शांत मन से अपने कामों को करें। सेहत के हिसाब से दिन अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव दूर होगा। कोई बड़ा कार्य पूरा होने की संभावना हैं।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…