21 February Rashifal Hindi: कल 21 फरवरी है, और दिन है बुधवार तो राशियों के हिसाब से 5 खास राशियों पर गणेश जी की कृपा रहेगी। चूंकि गणपति जी को बुधवार का स्वामी कहा जाता है। ऐसे में 21 फरवरी को चंद्रमा मिथुन उपरांत कर्क राशि में जाएगा। वैदिक ज्योतिष के मुताबिक बुध प्रदोष तिथि पर बन रहे शुभ योग का लाभ 5 विशेष राशियों (21 February Rashifal Hindi) को मिलने वाला है। इन राशियों के लिए धन लाभ होने की पूरी संभावना है। तो चलिए जान लेते हैं वो कौनसी राशियां हैं।
यह भी पढ़ें: 21 February 2024 Love Rashifal Hindi: दैनिक लव राशिफल पढ़े और भरे जीवन में रोमांस
वृषभ
21 फरवरी (21 February Rashifal Hindi) का दिन वृषभ राशि वालों के लिए आर्थिक उन्नति लेकर आने वाला है। वृषभ राशि वालों के लिए तरक्की के नए रास्ते खुलने के साथ ही उनकी आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिलेगी और परेशानियों का खात्मा होगा। भाई-बहन या माता पिता के साथ अगर कोई मतभेद चल रहे थे, तो कल उसका समाधान हो जाएगा।
बुधवार का उपाय: धन लाभ के लिए बुधवार को 7 साबुत कौड़ियां और एक मुट्ठी हरी मूंग दाल को हरे कपड़े में बांधकर मंदिर की सीढ़ियों पर रखें दें।
कर्क
कर्क राशि वालों के लिए 21 फरवरी का दिन (21 February Rashifal Hindi) बहुत शानदार रहेगा। भगवान गणेश की कृपा से कर्क राशि वालों के सभी कार्य बिना किसी अड़चन के दूर हो जाएंगे और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर कठिन से कठिन परिस्थितियों को भी अपने पक्ष में करने में सक्षम होंगे। साथ ही नौकरी करने वालों को तरक्की के अच्छे मौके मिलेंगे। रुका हुआ पैसा मिल जाएगा।
बुधवार का उपाय: कर्क वाले सौभाग्य के लिए दूध से बनी चीजों का गणेशजी को भोग लगाएं और गणेश चालीसा का पाठ करें।
यह भी पढ़ें: 21 February 2024 Rashifal Hindi: दैनिक राशिफल से करें दिन की शुरुआत, बीतेगा अच्छा समय
सिंह
21 फरवरी का दिन सिंह राशि वालों के लिए (21 February Rashifal Hindi) अत्यंत लाभकारी रहने वाला है। सिंह राशि वालों को 21 फरवरी को अच्छा धन लाभ होने के योग बन रहे हैं और किसी नए निवेश में पैसा लगाना फायदा देगा। कार्यक्षेत्र में आपकी अच्छी सोच से सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा और प्रतिस्पर्धा की भावना नहीं आयेगी।
बुधवार का उपाय: मनोकामना पूर्ति के लिए सिंह राशि वाले सात बुधवार तक मूंग के लड्डुओं का भोग गणेशजी को लगाएं। इससे कुंडली में बुध की स्थिति भी मजबूत होती है।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों के लिए 21 फरवरी का दिन (21 February Rashifal Hindi) मंगलदायक रहने वाला है। वृश्चिक राशि वालों को 21 फरवरी के दिन किसी पुराने निवेश से अच्छा पैसा मिल सकता है और नसीब के सहयोग से परिवार के सदस्यों के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। आपको कोई पैतृक संपत्ति विरासत में मिलने से पैसे की कमी नहीं आएगी।
बुधवार का उपाय: नौकरी व व्यवसाय में उन्नति के लिए वृश्चिक राशि के लोग बुधवार को सवा पाव मूंग उबालकर उसमें घी व शक्कर मिलाकर गाय को खिला दें।
कुंभ
21 फरवरी का दिन कुंभ राशि वालों के लिए (21 February Rashifal Hindi) काफी शानदार रहने वाला है। कुंभ राशि वालों को भगवान गणेश की कृपा से जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी और कारोबार विस्तार की योजना भी कर पाएंगे। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले लोगों को कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है। अगर आपको अपने जीवनसाथी के करियर को लेकर कोई तनाव था तो वह भी छूमंतर हो जाएगा।
बुधवार का उपाय: बुद्धि बल के विकास के लिए कुंभ वाले गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें और गणेश चालीसा का पाठ करें।
नोट : यह तमाम जानकारी लोगों की रुचि को ध्यान में रखकर दी जा रही है, ज्योतिष और धर्म के उपाय और सलाहों को अपनी आस्था और यकीन पर आजमाएं। कंटेंट का उद्देश्य मात्र आपको सही सलाह देना है। इस संदर्भ में हम किसी प्रकार का कोई दावा नहीं करते हैं।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…