Aaj Ka Panchang 10 June 2024: सोमवार 10 जून 2024 को विक्रम संवत 2081, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी-पंचमी तिथि रहेगी। चतुर्थी तिथि दोपहर 4.14 बजे तक रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि आरंभ होगी। सूर्योदय सुबह 5.32 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.21 बजे होगा। आज चंद्रोदय 8.50 बजे एवं चंद्रास्त 10.56 बजे होगा।
पूरे दिन पुष्य और अश्लेषा नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा दिन भर कर्क राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास दोपहर 4.14 बजे तक क्रीड़ा में एवं तत्पश्चात् कैलाश पर्वत पर रहेगा। अग्निवास दिन भर पृथ्वी पर रहेगा। दिशा शूल पूर्व दिशा में रहेगा।
यह भी पढ़ें: Jyotish Tips: बड़ी से बड़ी समस्या की काट है यह एक उपाय, करते ही दिखेगा असर
कल ध्रुव नामक शुभ योग बना हुआ है। दोपहर 11.59 बजे से 12.54 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा। दोपहर 2.54 बजे से 4.36 बजे तक अमृत काल रहेगा। सुबह 5.32 बजे से रात्रि 9.40 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग एवं रवि योग रहेंगे। ये सभी अत्यन्त उत्तम योग माने गए हैं। सुबह 5.32 बजे से 7.16 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 8.59 बजे से 10.43 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.37 बजे से 7.21 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। ये मुहूर्त सभी मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माने गए हैं।
सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए
सुबह 7.16 बजे से 8.59 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह 10.43 बजे से दोपहर 12.26 बजे तक यमगंड योग रहेगा। दोपहर 12.54 बजे से 1.49 बजे तक एवं दोपहर 3.40 बजे से 4.35 बजे तक दूमुहूर्त योग रहेगा। सुबह 5.32 बजे से दोपहर 4.14 बजे तक भद्रा भी रहेगी। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।
यह भी पढ़ें: इस उपाय से दूर होगा बड़े से बड़ा रोग, आप भी आजमाएं
सोमवार का दिन शास्त्रों में भगवान शिव का वार बताया गया है। कल ही प्रदोष का भी व्रत है। ऐसे में भगवान शिव से संबंधित अनुष्ठानों के लिए दिन अत्यन्त उत्तम बन रहा है। जन्मकुंडली में किसी भी ग्रह की प्रतिकूलता हो या जीवन में कोई बड़े से बड़ा संकट आ रहा हो, वे सभी महादेव की कृपा से दूर हो जाते हैं। सोमवार को रुद्राभिषेक, सहस्त्रघट का अनुष्ठान आदि बड़े अनुष्ठान भी कर सकते हैं जो उनके जीवन से समस्त संकटों को पलक झपकते काट सकते हैं।
ज्योतिष से जुड़ी रोचक जानकारी पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…