Aaj Ka Panchang 10 May 2024: शुक्रवार 10 मई 2024 को विक्रम संवत 2081, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि रहेगी। इसे अक्षय तृतीया भी कहा जाता है। कल ही परशुराम जयंती और मातंगी जयंती भी है। सूर्योदय सुबह 5.42 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.05 बजे होगा। चंद्रोदय का समय 7.08 बजे एवं चंद्रास्त का समय 9.46 बजे होगा।
शुक्रवार को पूरे दिन रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा रात्रि 10.26 बजे तक वृषभ राशि में एवं उसके बाद मिथुन राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास कल रात्रि 2.50 बजे तक सभा में एवं उसके बाद क्रीड़ा में रहेगा। अग्निवास रात्रि 2.50 बजे तक पाताल में एवं उसके बाद पृथ्वी पर रहेगा। दिशा शूल पश्चिम दिशा में रहेगा।
यह भी पढ़ें: आज 10 May 2024 का दैनिक लव राशिफल पढ़ करें दिन की शुरुआत, भरें जीवन में रोमांस
कल अक्षय तृतीया है जो अपने आप में एक अबूझ मुहूर्त है साथ ही कल सुकर्मा एवं रवि योग भी बन रहे हैं। दोपहर 11.57 बजे से 12.50 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। सुबह 7.44 बजे से 9.15 बजे तक अमृत काल रहेगा। सुबह 10.47 बजे से अगले दिन सुबह 5.41 बजे तक रवि योग रहेगा। सुबह 7.22 बजे से 9.03 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.23 बजे से 2.04 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 12.23 बजे से 3.02 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। ये मुहूर्त सभी मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माने गए हैं।
सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए
शुक्रवार सुबह 10.43 बजे से दोपहर 12.23 बजे तक राहुकाल रहेगा। दोपहर 3.44 बजे से 5.24 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सुबह 8.23 बजे से 9.16 बजे तक एवं दोपहर 12.50 बजे से 1.44 बजे तक दूमुहूर्त रहेगा। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।
ज्योतिष में शुक्रवार का दिन मां भगवती की आराधना के लिए निर्धारित है। इस दिन आद्यशक्ति के किसी भी स्वरूप की सच्चे मन और भावना के साथ पूजा करने से भक्तों के समस्त संकटों का नाश होता है। साथ ही उनके जीवन में सभी प्रकार की अनुकूलता भी आती है। कल ही अक्षय तृतीया भी है जिसे समस्त कार्यों के लिए अत्यन्त शुभ मुहूर्त माना गया है। अतः कल के दिन जो भी आराधना अथवा मांगलिक कार्य आरंभ किया जाएगा, उसका निश्चित रूप से शुभ फल प्राप्त होगा।
आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…