Aaj Ka Panchang 11 June 2024: मंगलवार 11 जून 2024 को विक्रम संवत 2081, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी-षष्ठी तिथि रहेगी। पंचमी तिथि सायं 5.27 बजे तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि आरंभ होगी। सूर्योदय सुबह 5.32 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.21 बजे होगा। आज चंद्रोदय 9.49 बजे एवं चंद्रास्त 11.32 बजे होगा।
पूरे दिन अश्लेषा और मघा नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा रात्रि 11.39 बजे तक कर्क राशि में रहेगा, उसके बाद सिंह राशि में प्रवेश करेगा। भगवान शिव का वास सायं 5.217 बजे तक कैलाश पर्वत एवं तत्पश्चात् नन्दी पर रहेगा। अग्निवास सायं 5.27 बजे तक आकाश में, उसके बाद पाताल में रहेगा। दिशा शूल उत्तर दिशा में रहेगा।
यह भी पढ़ें: आज 11 June 2024 का दैनिक राशिफल पढ़ें, और करें दिन की शुभ शुरुआत
आज हर्षण नामक शुभ योग बना हुआ है। दोपहर 11.59 बजे से 12.54 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा। रात्रि 9.55 बजे से 11.39 बजे तक अमृत काल रहेगा। सुबह 5.32 बजे से रात्रि 11.39 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग एवं रात्रि 11.39 बजे से अगले दिन सुबह 5.32 बजे तक रवि योग रहेगा। ये सभी अत्यन्त उत्तम योग माने गए हैं। सुबह 10.43 बजे से दोपहर 2.10 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 11.10 बजे से अर्द्धरात्रि बाद 1.43 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। ये मुहूर्त सभी मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माने गए हैं।
सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए
दोपहर 3.54 बजे से सायं 5.37 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह 9.00 बजे से 10.43 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सुबह 8.18 बजे से 9.13 बजे तक एवं दोपहर 11.26 बजे से 12.06 बजे तक दूमुहूर्त योग रहेगा। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।
यह भी पढ़ें: आषाढ़ माह में बना 13 दिन का कुसंयोग, देश-दुनिया में मचाएगा तबाही
ज्योतिष में मंगलवार का दिन हनुमानजी की आराधना एवं उपासना के लिए सर्वोत्तम बताया गया है। इस दिन उनके अलग-अलग स्वरूपों की विधिवत पूजा करने से भक्तों की समस्त सद्इच्छाएं पूर्ण होती हैं। यदि जन्मकुंडली में सूर्य, शनि, राहु, केतु सहित कोई भी अन्य ग्रह अशुभ प्रभाव दे रहा हो तो वह भी इनके ध्यान मात्र से ही सहज दूर हो जाता है।
ज्योतिष से जुड़ी रोचक जानकारी पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…