Aaj Ka Panchang 13 June 2024: गुरुवार 13 जून 2024 को विक्रम संवत 2081, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी-अष्टमी तिथि रहेगी। सप्तमी तिथि रात्रि 9.33 बजे तक रहेगी, इसके बाद अष्टमी तिथि आरंभ होगी। सूर्योदय सुबह 5.32 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.22 बजे होगा। चंद्रोदय 11.38 बजे एवं चंद्रास्त 12.31 बजे होगा।
पूरे दिन पूर्वाफाल्गुनी और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा पूरे दिन सिंह राशि में गोचर करेगा। भगवान शिव का वास रात्रि 9.33 बजे तक भोजन में एवं तत्पश्चात् श्मशान में रहेगा। अग्निवास रात्रि 9.33 बजे तक आकाश में एवं उसके बाद पाताल में रहेगा। दिशा शूल दक्षिण दिशा में रहेगा।
यह भी पढ़ें: Jyotish Tips:आषाढ़ माह में बना 13 दिन का कुसंयोग, देश-दुनिया में मचाएगा तबाही
कल सिद्धि नामक शुभ योग बन रहा है। दोपहर 11.59 बजे से 12.55 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा। रात्रि 9.57 बजे से 11.45 बजे तक अमृत काल रहेगा। सुबह 5.32 बजे से 7.16 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.27 बजे से 2.11 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 7.22 बजे से रात्रि 8.38 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। ये मुहूर्त सभी मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माने गए हैं।
सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए
दोपहर 2.11 बजे से 3.54 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह 5.32 बजे से 7.16 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सुबह 10.09 बजे से 11.04 बजे तक एवं दोपहर 3.41 बजे से 4.36 बजे तक दूमुहूर्त योग रहेगा। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।
यह भी पढ़ें: इस उपाय से दूर होगा बड़े से बड़ा रोग, आप भी आजमाएं
ज्योतिष में बृहस्पतिवार को भगवान श्रीहरि का वार माना गया है। इस दिन मां लक्ष्मी सहित भगवान विष्णु की पूजा की जाती है तथा उन्हें प्रसन्न कर घर में सुख, समृद्धि का आशीर्वाद मांगा जाता है। यदि जीवन में कोई विशेष कठिनाई आ रही हो तो इस दिन गुरु ग्रह के निमित्त मंत्र जप अनुष्ठान भी किए जाते हैं। अति भारी संकट होने पर विष्णु सहस्त्रनाम के 108 बार पाठ का अनुष्ठान भी किया जाता है जिससे बड़ी से बड़ी कठिनाई भी दूर हो जाती है।
ज्योतिष से जुड़ी रोचक जानकारी पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…