Aaj Ka Panchang 14 June 2024: शुक्रवार 14 जून 2024 को विक्रम संवत 2081, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी-नवमी तिथि रहेगी। अष्टमी तिथि रात्रि 12.03 बजे तक रहेगी, इसके बाद नवमी तिथि आरंभ होगी। सूर्योदय सुबह 5.33 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.22 बजे होगा। चंद्रोदय 12.29 बजे एवं चंद्रास्त 12.58 बजे होगा।
पूरे दिन उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। चंद्रमा सुबह 11.55 बजे तक सिंह राशि में एवं उसके बाद कन्या राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास रात्रि 12.03 बजे तक श्मशान में एवं तत्पश्चात् मां गौरी के साथ रहेगा। अग्निवास पूरे दिन-रात पृथ्वी पर रहेगा। दिशा शूल पश्चिम दिशा में रहेगा।
यह भी पढ़ें: Jyotish Tips:आषाढ़ माह में बना 13 दिन का कुसंयोग, देश-दुनिया में मचाएगा तबाही
कल सायं 7.08 बजे तक सिद्धि नामक शुभ योग बन रहा है। दोपहर 12.00 बजे से 12.55 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा। रात्रि 12.06 बजे से 1.55 बजे तक अमृत काल रहेगा। सुबह 7.16 बजे से 9.00 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.27 बजे से 2.11 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 7.22 बजे से रात्रि 8.38 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। ये मुहूर्त सभी मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माने गए हैं।
सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए
सुबह 10.44 बजे से 12.27 बजे तक राहुकाल रहेगा। दोपहर 3.55 बजे से सायं 5.38 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सुबह 8.18 बजे से 9.14 बजे तक एवं दोपहर 12.55 बजे से 1.50 बजे तक दूमुहूर्त योग रहेगा। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।
यह भी पढ़ें: बड़ी से बड़ी समस्या की काट है यह एक उपाय, करते ही दिखेगा असर
ज्योतिष में शुक्रवार का दिन मां भगवती की आराधना के लिए निर्धारित है। इस दिन आद्यशक्ति के किसी भी स्वरूप की सच्चे मन और भावना के साथ पूजा करने से भक्तों के समस्त संकटों का नाश होता है। साथ ही उनके जीवन में सभी प्रकार की अनुकूलता भी आती है। अतः कल के दिन जो भी आराधना अथवा मांगलिक कार्य आरंभ किया जाएगा, उसका निश्चित रूप से शुभ फल प्राप्त होगा।
ज्योतिष से जुड़ी रोचक जानकारी पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…