ज्योतिष

15 May 2024 बुधवार को ऐसा रहेगा पंचांग, जानें आज के दिन शुभ-अशुभ समय, मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 15 May 2024: बुधवार 15 मई 2024 को विक्रम संवत 2081, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि रहेगी। कल मासिक दुर्गाष्टमी भी है। सूर्योदय सुबह 5.39 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.08 बजे होगा। चंद्रोदय का समय 12.00 बजे एवं चंद्रास्त का समय 1.33 बजे होगा।

कल दोपहर 3.25 बजे तक अश्लेषा नक्षत्र तथा उसके बाद में मघा नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा दोपहर 3.25 बजे तक कर्क राशि में एवं उसके बाद सिंह राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास पूरे दिन श्मशान में रहेगा। अग्निवास पूरे दिन रात आकाश पर ही रहेगा। दिशा शूल उत्तर दिशा में रहेगा।

ज्योतिष से जुड़ी रोचक जानकारी के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।

यह भी पढ़ें: Jyotish Ke Upay: इस उपाय से दूर होगा बड़े से बड़ा रोग, आप भी आजमाएं

पूरे दिन रहेंगे ये शुभ चौघड़िया और मुहूर्त (Aaj Ka Panchang, Choghadiya)

बुधवार को सुबह 7.42 बजे तक वृद्धि नामक शुभ योग रहेगा। साथ ही ध्रुव योग भी पूरे दिन रात रहेगा। सुबह 1.40 बजे से 3.25 बजे तक अमृत काल रहेगा। सुबह 5.39 बजे से 9.01 बजे तक लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 10.42 बजे से दोपहर 12.23 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.27 बजे से 7.08 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 8.27 बजे से 11.04 बजे तक शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। ये मुहूर्त सभी मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माने गए हैं।

सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए

राहुकाल (Jaipur Aaj Ka Panchang, Rahukaal)

कल दोपहर 12.23 बजे से 2.04 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह 10.42 बजे से दोपहर 12.23 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सुबह 11.56 बजे से दोपहर 12.50 बजे तक दूमुहूर्त रहेगा। कल भद्रा भी रहेगी जिसे शुभ कार्यों के लिए अशुभ माना गया है। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।

उपाय (Jyotish Ke Upay)

शास्त्रों में बुधवार का दिन गणपति को समर्पित किया गया है। इस दिन उनके विभिन्न स्वरुपों की आराधना से भक्तों के सारे कष्टों का नाश होता है और जीवन में सुख, समृद्धि आती है। यदि कोई शत्रु पीड़ा दे रहा हो अथवा कर्जे में डूबे हुए हो तो उसके लिए भी गणेशजी की आराधना सर्वोत्तम मानी गई है। राहु, केतु जैसे दुष्ट ग्रह भी गणेशजी के वरदान से शुभ बन जाते हैं।

आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।

Morning News India

Recent Posts

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

4 दिन ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

6 दिन ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

1 महीना ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

4 महीना ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

4 महीना ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

4 महीना ago