Aaj Ka Panchang 16 April 2024: मंगलवार 16 अप्रैल 2024 को विक्रम संवत 2081, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी-नवमी तिथि रहेगी। इस दिन आठवां नवरात्रा भी है। मंगलवार को ही महातारा जयंती भी है। अष्टमी तिथि दोपहर 1.23 बजे तक रहेगी, उसके बाद नवमी तिथि आरंभ होगी। सूर्योदय सुबह 6.02 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.52 बजे होगा। चंद्रोदय का समय 12.17 बजे तथा चंद्रास्त का समय 2.27 बजे रहेगा।
दिन में पुष्य और अश्लेषा नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा पूरे दिन कर्क राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास दोपहर 1.23 बजे तक श्मशान में एवं उसके बाद मां गौरी के साथ रहेगा। अग्नि का वास दोपहर 1.23 बजे तक पृथ्वी पर एवं उसके बाद आकाश में रहेगा। दिशा शूल उत्तर दिशा में रहेगा।
यह भी पढ़ें: Jyotish Ke Upay: इस उपाय से दूर होगा बड़े से बड़ा रोग, आप भी आजमाएं
मंगलवार को रात्रि 11.17 बजे तक धृति नामक शुभ योग बन रहा है। सुबह 5.16 बजे से अगले दिन सुबह 6.01 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग एवं रवि योग रहेंगे। अमृतकाल का समय रात्रि 10.17 बजे से दोपहर 12.02 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.01 बजे से 12.52 बजे तक रहेगा। सुबह 10.50 बजे से दोपहर 2.03 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 11.03 बजे से अर्द्धरात्रि बाद 1.50 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत के चौघड़िया रहेगा। इन मुहूर्तों में सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकेंगे।
सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए
कल दोपहर 3.39 बजे से 5.15 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह 9.14 बजे से 10.50 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सुबह 8.36 बजे से 9.27 बजे तक एवं रात्रि 11.19 बजे से 12.04 बजे तक दुमुहूर्त योग रहेगा। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।
Morning News India E-Paper पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मंगलवार को दिन हनुमानजी का माना गया है। इस दिन आठवां नवरात्रि होने से मां महागौरी की भी पूजा होगी। मां आद्यशक्ति का यह स्वरूप अत्यन्त सौम्य और उदार है। अपने इस रूप में मां भक्तों की समस्त सद्इच्छाओं को पूर्ण करती हैं। उनकी आराधना से न केवल मां वरन् भगवान शिव भी प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी इच्छाएं पूर्ण करते हैं।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…