ज्योतिष

16 May 2024 गुरुवार को ऐसा रहेगा पंचांग, जानें आज के दिन शुभ-अशुभ समय, मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 16 May 2024: बृहस्पतिवार 16 मई 2024 को विक्रम संवत 2081, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी-नवमी तिथि रहेगी। कल सीता नवमी भी रहेगी। सूर्योदय सुबह 5.39 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.08 बजे होगा। चंद्रोदय का समय 12.54 बजे एवं चंद्रास्त का समय 2.03 बजे होगा।

कल सायं 6.14 बजे तक मघा नक्षत्र तथा उसके बाद में पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा पूरे दिन सिंह राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास सुबह 6.22 बजे तक श्मशान में एवं उसके बाद मां गौरी के साथ रहेगा। अग्निवास सुबह 6.22 बजे तक पाताल में एवं उसके बाद पृथ्वी पर रहेगा। दिशा शूल दक्षिण दिशा में रहेगा।

ज्योतिष से जुड़ी रोचक जानकारी के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।

यह भी पढ़ें: सिर्फ एक रात में सीख सकते हैं बागेश्वर धाम जैसे पर्चा बनाने की विद्या, यह रहा मंत्र

पूरे दिन रहेंगे ये शुभ चौघड़िया और मुहूर्त (Aaj Ka Panchang, Choghadiya)

गुरुवार को सुबह 8.23 बजे तक ध्रुव नामक शुभ योग रहेगा। इसके अतिरिक्त रवि योग भी सायं 6.14 बजे से अगले दिन सुबह 5.38 बजे तक रहेगा। दोपहर 11.56 बजे से 12.50 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। दोपहर 3.33 बजे से सायं 5.20 बजे तक अमृत काल रहेगा। सुबह 5.39 बजे से 7.20 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.23 बजे से 2.05 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 7.08 बजे से रात्रि 8.27 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। ये मुहूर्त सभी मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माने गए हैं।

सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए

राहुकाल (Jaipur Aaj Ka Panchang, Rahukaal)

कल दोपहर 2.05 बजे से 3.46 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह 5.39 बजे से 7.20 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सुबह 10.08 बजे से 11.02 बजे तक एवं दोपहर 3.32 बजे से 4.26 बजे तक दूमुहूर्त रहेगा। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।

उपाय (Jyotish Ke Upay)

ज्योतिष में बृहस्पतिवार को भगवान श्रीहरि का वार माना गया है। इस दिन मां लक्ष्मी सहित भगवान विष्णु की पूजा की जाती है तथा उन्हें प्रसन्न कर घर में सुख, समृद्धि का आशीर्वाद मांगा जाता है। यदि जीवन में कोई विशेष कठिनाई आ रही हो तो इस दिन गुरु ग्रह के निमित्त मंत्र जप अनुष्ठान भी किए जाते हैं। अति भारी संकट होने पर विष्णु सहस्त्रनाम के 108 बार पाठ का अनुष्ठान भी किया जाता है जिससे बड़ी से बड़ी कठिनाई भी दूर हो जाती है।

आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।

Morning News India

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

6 days ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

2 months ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

2 months ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago