Aaj Ka Panchang 17 April 2024: बुधवार 17 अप्रैल 2024 को विक्रम संवत 2081, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी-दशमी तिथि रहेगी। इस दिन रामनवमी भी रहेगी। बुधवार को ही स्वामीनारायण जयंती भी रहेगी। नवमी तिथि दोपहर 3.14 बजे तक रहेगी, उसके बाद दशमी तिथि आरंभ होगी। सूर्योदय सुबह 6.01 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.52 बजे होगा। चंद्रोदय का समय 1.14 बजे तथा चंद्रास्त का समय 3.02 बजे रहेगा।
दिन में अश्लेषा नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा पूरे दिन कर्क राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास दोपहर 3.14 बजे तक मां गौरी के साथ एवं उसके बाद सभा में रहेगा। अग्नि का वास दोपहर 3.14 बजे तक पाताल में एवं उसके बाद पृथ्वी पर रहेगा। दिशा शूल उत्तर दिशा में रहेगा।
यह भी पढ़ें: Ramayan Chaupai: रामायण की ये चौपाई देती है सफलता की गारंटी, काम शुरू करने से पहले पढ़ें
बुधवार को अहोरात्रि रवि योग रहेगा। सुबह 6.01 बजे से 9.14 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 10.50 बजे से दोपहर 12.26 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.16 बजे से 6.52 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 8.16 बजे से 11.03 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत के चौघड़िया रहेगा। इन मुहूर्तों में सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकेंगे।
सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए
कल दोपहर 12.26 बजे से 2.03 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह 7.37 बजे से 9.14 बजे तक यमगंड योग रहेगा। दोपहर 12.01 बजे से 15.52 बजे तक दुमुहूर्त योग रहेगा। कल बुधवार होने के कारण कल अभिजीत मुहूर्त भी मान्य नहीं होगा। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।
Morning News India E-Paper पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बुधवार का दिन गणपति जी का प्रिय वार माना गया है। कल ही नवरात्रि का अंतिम दिन और रामनवमी (Ramnavami Shubh Muhurat) भी है। ऐसे में कल मां सिद्धि धात्री और भगवान राम की पूजा होगी और नवरात्रि के अनुष्ठानों का समापन भी होगा। जो लोग नवरात्रि अनुष्ठान कर कन्याओं को भोजन कराते हैं, वे भी कल ही करवाएंगे। अतः कल भगवान राम, हनुमानजी तथा मां भगवती के विविध स्वरूपों की पूजा की जाएगी।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…