ज्योतिष

Aaj Ka Panchang 17 June 2024: सोमवार के शुभ मुहूर्त और पंचांग

Aaj Ka Panchang 17 June 2024: सोमवार 16 जून 2024 को विक्रम संवत 2081, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि रहेगी। कल गायत्री जयंती भी रहेगा। सूर्योदय सुबह 5.33 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.23 बजे होगा। चंद्रोदय 3.05 बजे एवं चंद्रास्त अगले दिन 2.24 बजे होगा।

पूरे दिन चित्रा और स्वाति नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा पूरे दिन तुला राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास पूरे दिन क्रीड़ा में रहेगा। अग्निवास पूरे दिन पाताल लोक में रहेगी। दिशा शूल पूर्व दिशा में रहेगा।

यह भी पढ़ें: Jyotish Tips:आषाढ़ माह में बना 13 दिन का कुसंयोग, देश-दुनिया में मचाएगा तबाही

पूरे दिन रहेंगे ये शुभ चौघड़िया और मुहूर्त (Aaj Ka Panchang, Choghadiya)

कल रात्रि 9.35 बजे से शिव नामक शुभ योग बन रहा है। दोपहर 12.00 बजे से 12.55 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा। सुबह 5.33 बजे से दोपहर 1.50 बजे तक रवि योग रहेगा। सुबह 5.33 बजे से 7.17 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 9.00 बजे से 10.44 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.39 बजे से 7.23 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। ये मुहूर्त सभी मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माने गए हैं।

सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए

राहुकाल (Jaipur Aaj Ka Panchang, Rahukaal)

सुबह 7.17 बजे से 9.00 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह 10.44 बजे से दोपहर 12.28 बजे तक यमगंड योग रहेगा। दोपहर 12.56 बजे से 1.51 बजे तक एवं दोपहर 3.42 बजे से 4.37 बजे तक दूमुहूर्त योग रहेगा। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।

यह भी पढ़ें: Jyotish Ke Upay: इस उपाय से दूर होगा बड़े से बड़ा रोग, आप भी आजमाएं

उपाय (Jyotish Ke Upay)

सोमवार का दिन शास्त्रों में भगवान शिव का वार बताया गया है। कल ही प्रदोष का भी व्रत है। ऐसे में भगवान शिव से संबंधित अनुष्ठानों के लिए दिन अत्यन्त उत्तम बन रहा है। जन्मकुंडली में किसी भी ग्रह की प्रतिकूलता हो या जीवन में कोई बड़े से बड़ा संकट आ रहा हो, वे सभी महादेव की कृपा से दूर हो जाते हैं। सोमवार को रुद्राभिषेक, सहस्त्रघट का अनुष्ठान आदि बड़े अनुष्ठान भी कर सकते हैं जो उनके जीवन से समस्त संकटों को पलक झपकते काट सकते हैं।

ज्योतिष से जुड़ी रोचक जानकारी पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।

Morning News India

Recent Posts

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

2 दिन ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

4 दिन ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

1 महीना ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

4 महीना ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

4 महीना ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

4 महीना ago