Aaj Ka Panchang 18 June 2024: मंगलवार 18 जून 2024 को विक्रम संवत 2081, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी-द्वादशी तिथि रहेगी। कल निर्जला एकादशी और रामलक्ष्मण द्वादशी भी रहेगी। सूर्योदय सुबह 5.33 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.23 बजे होगा। चंद्रोदय 4.02 बजे एवं चंद्रास्त अगले दिन 2.59 बजे होगा।
पूरे दिन स्वाति और विशाखा नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा पूरे दिन तुला राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास सुबह 6.24 बजे तक क्रीड़ा में एवं उसके बाद कैलाश पर्वत पर रहेगा। अग्निवास पूरे दिन पृथ्वी लोक में रहेगा। दिशा शूल उत्तर दिशा में रहेगा।
यह भी पढ़ें: Jyotish Tips:आषाढ़ माह में बना 13 दिन का कुसंयोग, देश-दुनिया में मचाएगा तबाही
कल रात्रि 9.39 बजे तक शिव योग एवं पूरे दिन सिद्ध नामक शुभ योग बन रहे हैं। दोपहर 12.00 बजे से 12.56 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा। सुबह 6.22 बजे से 8.06 बजे तक अमृत काल रहेगा। दोपहर 3.56 बजे से सायं 5.33 बजे तक त्रिपुष्कर योग रहेगा। सुबह 10.44 बजे से दोपहर 2.12 बजे तक लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 11.12 बजे से अर्द्धरात्रि बाद 1.44 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। ये मुहूर्त सभी मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माने गए हैं।
सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए
दोपहर 3.56 बजे से सायं 5.39 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह 9.01 बजे से 10.44 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सुबह 8.19 बजे से 9.14 बजे तक एवं सुबह 11.27 बजे से दोपहर 12.08 बजे तक दूमुहूर्त योग रहेगा। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।
यह भी पढ़ें: Jyotish Ke Upay: इस उपाय से दूर होगा बड़े से बड़ा रोग, आप भी आजमाएं
ज्योतिष में मंगलवार का दिन हनुमानजी की आराधना एवं उपासना के लिए सर्वोत्तम बताया गया है। इस दिन उनके अलग-अलग स्वरूपों की विधिवत पूजा करने से भक्तों की समस्त सद्इच्छाएं पूर्ण होती हैं। यदि जन्मकुंडली में सूर्य, शनि, राहु, केतु सहित कोई भी अन्य ग्रह अशुभ प्रभाव दे रहा हो तो वह भी इनके ध्यान मात्र से ही सहज दूर हो जाता है।
ज्योतिष से जुड़ी रोचक जानकारी पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…