Aaj Ka Panchang 19 April 2024: शुक्रवार 19 अप्रैल 2024 को विक्रम संवत 2081, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी-द्वादशी तिथि रहेगी। एकादशी तिथि सायं 8.04 बजे तक रहेगी, उसके बाद चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी आरंभ होगी। कल ही चैत्र एकादशी का व्रत भी रखा जाएगा। सूर्योदय सुबह 5.59 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.53 बजे होगा। चंद्रोदय का समय 3.02 बजे तथा चंद्रास्त का समय 4.01 बजे रहेगा।
शुक्रवार को सुबह 10.57 बजे तक मघा नक्षत्र एवं बाद में पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। चंद्रमा पूरे दिन सिंह राशि में विचरण करेगा। भगवान शिव का वास रात्रि 8.04 बजे तक क्रीडा में एवं उसके बाद कैलाश पर्वत पर रहेगा। अग्नि का वास रात्रि 8.04 बजे तक पाताल में, एवं उसके बाद पृथ्वी पर रहेगा। दिशा शूल पश्चिम दिशा में रहेगा।
यह भी पढ़ें: Jyotish Ke Upay: इस उपाय से दूर होगा बड़े से बड़ा रोग, आप भी आजमाएं
शुक्रवार को वृद्धि एवं ध्रुव योग रहेंगे। सुबह 5.59 बजे से 10.57 बजे तक रवि योग भी रहेगा। दोपहर 12.00 बजे से 12.52 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा। सुबह 8.15 बजे से 10.03 बजे तक अमृतकाल रहेगा। सुबह 7.36 बजे से 9.12 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.26 बजे से 2.03 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। अर्द्धरात्रि बाद 12.26 बजे से अगले दिन सुबह 3.12 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। इन मुहूर्तों में सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकेंगे।
सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए
कल सुबह 10.49 बजे से दोपहर 12.26 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह 7.36 बजे से 9.12 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सुबह 8.34 बजे से 9.25 बजे तक एवं दोपहर 12.52 बजे से 1.44 बजे तक दुमुहूर्त योग रहेगा। इनके अतिरिक्त कल सुबह 6.46 बजे से रात्रि 8.04 बजे तक भद्रा भी रहेगी। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।
Morning News India E-Paper पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
शुक्रवार का दिन मां भगवती की आराधना का वार बताया गया है। इस दिन एकादशी भी होने के कारण एकादशी का व्रत भी किया जाएगा। ऐसे में मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करने से भक्तों के समस्त मनोरथ पूर्ण होंगे और उनका जीवन सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य से भर उठेगा। एकादशी के व्रत के अलावा इस दिन अन्य कई अनुष्ठान भी किए जा सकते हैं।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…