Aaj Ka Panchang 19 May 2024: रविवार 19 मई 2024 को विक्रम संवत 2081, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी-द्वादशी तिथि रहेगी। एकादशी तिथि दोपहर 1.50 बजे तक एवं उसके बाद द्वादशी तिथि रहेगी। सूर्योदय सुबह 5.37 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.10 बजे होगा। चंद्रोदय का समय 3.29 बजे एवं चंद्रास्त का समय 3.25 बजे होगा।
कल अर्द्धरात्रि बाद 3.16 बजे तक हस्त नक्षत्र तथा उसके बाद में चित्रा नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा पूरे दिन कन्या राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास दोपहर 1.50 बजे क्रीड़ा में एवं उसके बाद कैलाश पर्वत पर रहेगा। अग्निवास दोपहर 1.50 बजे तक आकाश में एवं उसके बाद पाताल में रहेगा। दिशा शूल पश्चिम दिशा में रहेगा।
यह भी पढ़ें: बड़ी से बड़ी समस्या की काट है यह एक उपाय, करते ही दिखेगा असर
रविवार को व्रज एवं सिद्धि नामक दो शुभ योग रहेंगे जिन्हें सभी मांगलिक कार्यों के लिए उत्तम बताया गया है। सुबह 5.37 बजे से अगले दिन सूर्योदय पूर्व 3.16 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग एवं अमृत सिद्धि योग रहेंगे। सुबह 3.16 बजे से 5.37 बजे तक द्विपुष्कर योग रहेगा। दोपहर 11.56 बजे से 12.50 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। रात्रि 8.33 बजे से 10.20 बजे तक अमृत काल रहेगा। सुबह 9.00 बजे से 10.42 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 2.05 बजे से 3.47 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 7.10 बजे से रात्रि 9.47 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। ये मुहूर्त सभी मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माने गए हैं।
सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए
कल सुबह 5.28 बजे से 7.10 बजे तक राहुकाल रहेगा। दोपहर 12.24 बजे से 2.05 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सायं 5.22 बजे से 6.16 बजे तक दूमुहूर्त रहेगा। सुबह 5.37 बजे से दोपहर 1.50 बजे तक भद्रा रहेगी। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।
ज्योतिष से जुड़ी रोचक जानकारी पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।
ज्योतिष में रविवार का दिन सूर्यदेव की आराधना के लिए निर्धारित किया गया है। सूर्य की आराधना से सभी अशुभ ग्रह शुभ फल देने लगते हैं। कल रविवार को ही मोहिनी एकादशी और सर्वार्थ सिद्धि योग एवं अमृत सिद्धि योग भी हैं। ये सभी तरह के मांगलिक कार्यों के लिए उत्तम माने गए हैं। एकादशी के उपाय करके आप भी अपने दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल सकते हैं। इनके अतिरिक्त आदित्यहृदयस्तोत्र के पाठ से भी असंभव काम संभव होते हैं और सोया भाग्य जाग उठता है।
आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…