Aaj Ka Panchang 2 June 2024: रविवार 2 जून 2024 7 को विक्रम संवत 2081, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी-द्वादशी तिथि रहेगी। एकादशी तिथि 3 जून को सुबह 2.41 बजे तक रहेगी, इसके बाद द्वादशी तिथि आरंभ होगी। कल ही अपरा एकादशी का भी व्रत रहेगा। सूर्योदय सुबह 5.33 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.17 बजे होगा। चंद्रोदय का समय 2.49 बजे एवं चंद्रास्त का समय 3.02 बजे रहेगा।
पूरे दिन रेवती और अश्विनी नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा रात्रि अहोरात्रि मीन राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास 3 जून को सुबह 2.41 बजे तक कैलाश पर्वत पर एवं उसके बाद नंदी पर रहेगा। अग्निवास भी 3 जून को सुबह 2.41 बजे तक पृथ्वी पर एवं तत्पश्चात् आकाश में रहेगा। दिशा शूल पश्चिम दिशा में रहेगा।
यह भी पढ़ें: शुक्रवार को सिर्फ एक बार बोलें मां लक्ष्मी का यह मंत्र, पैसों की होगी बारिश
कल आयुष्मान और सौभाग्य नामक दो शुभ योग बन रहे हैं जो अत्यन्त उत्तम माने जाते हैं। दोपहर 11.58 बजे से 12.53 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा। रात्रि 11.26 बजे से 12.55 बजे तक अमृत काल रहेगा। सुबह 1.40 बजे से 5.33 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। सुबह 8.59 बजे से 10.42 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 2.08 बजे से 3.51 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 7.17 बजे से 9.51 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। ये मुहूर्त सभी मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माने गए हैं।
सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए
सायं 5.34 बजे से 7.17 बजे तक राहुकाल रहेगा। अभी पंचक भी चल रहे हैं। दोपहर 12.25 बजे से 2.08 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सायं 5.27 बजे से 6.22 बजे तक दूमुहूर्त योग रहेगा। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।
यह भी पढ़ें: Jyotish Tips: बड़ी से बड़ी समस्या की काट है यह एक उपाय, करते ही दिखेगा असर
ज्योतिष में रविवार का दिन सूर्यदेव की आराधना के लिए निर्धारित किया गया है। सूर्य की आराधना से सभी अशुभ ग्रह शुभ फल देने लगते हैं। कल रविवार को ही अपरा एकादशी और सर्वार्थ सिद्धि योग भी हैं। ये सभी तरह के मांगलिक कार्यों के लिए उत्तम माने गए हैं। एकादशी के उपाय करके आप भी अपने दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल सकते हैं। इनके अतिरिक्त आदित्यहृदयस्तोत्र के पाठ से भी असंभव काम संभव होते हैं और सोया भाग्य जाग उठता है।
आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…