Aaj Ka Panchang 20 April 2024: शनिवार 20 अप्रैल 2024 को विक्रम संवत 2081, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी-त्रयोदशी तिथि रहेगी। द्वादशी तिथि रात्रि 10.41 बजे तक रहेगी, उसके बाद चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी अथवा प्रदोष तिथि आरंभ होगी। कल ही वामन द्वादशी भी मनाई जाएगी। सूर्योदय सुबह 5.58 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.54 बजे होगा। चंद्रोदय का समय 3.53 बजे तथा चंद्रास्त का समय 4.28 बजे रहेगा।
शनिवार को दोपहर 2.04 बजे तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र एवं बाद में उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। चंद्रमा रात्रि 8.51 बजे तक सिंह राशि में एवं उसके बाद कन्या राशि में विचरेगा। भगवान शिव का वास रात्रि 10.41 बजे तक कैलाश पर्वत पर एवं उसके बाद नन्दी पर रहेगा। अग्नि का वास रात्रि 10.41 बजे तक पृथ्वी पर, एवं उसके बाद आकाश में रहेगा। दिशा शूल पूर्व दिशा में रहेगा।
यह भी पढ़ें: आज 20 April 2024 का दैनिक राशिफल पढ़ करें दिन की शुरुआत, जानें कैसा रहेगा आज का दिन
शनिवार को दिन भर ध्रुव योग के साथ-साथ त्रिपुष्कर योग भी रहेगा। दोपहर 2.04 बजे से रात्रि 10.41 बजे तक त्रिपुष्कर योग रहेगा। दोपहर 12.00 बजे से 12.52 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा। सुबह 6.50 बजे से 8.39 बजे तक अमृतकाल रहेगा। सुबह 7.35 बजे से 9.12 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 3.40 बजे से सायं 5.17 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 9.40 बजे से अर्द्धरात्रि बाद 12.25 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। इन मुहूर्तों में सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकेंगे।
कल सुबह 9.12 बजे से 10.49 बजे तक राहुकाल रहेगा। दोपहर 2.03 बजे से 3.40 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सुबह 5.58 बजे से 7.41 बजे तक दुमुहूर्त योग रहेगा। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।
सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए
शनिवार का दिन हनुमानजी के साथ-साथ मां चण्डी का आऱाधना का भी दिन माना गया है। कल ही द्वादशी भी होने के कारण हनुमानजी की पूजा का विशेष लाभ होगा। यदि संभव हो तो श्रीरामसहस्त्रनाम अथवा श्रीहनुमानसहस्त्रनाम के 108 बार पाठ करें। इससे भक्तों के जीवन में आ रही हर समस्या पलक झपकते दूर होगी और सौभाग्य के द्वार खुल जाएंगे।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…