ज्योतिष

Aaj Ka Panchang 21 June 2024: शुक्रवार को वट पूर्णिमा पर शुभ मुहूर्त और पंचांग

Aaj Ka Panchang 21 June 2024: शुक्रवार 21 जून 2024 को विक्रम संवत 2081, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी-पूर्णिमा तिथि रहेगी। कल ही वटपूर्णिमा व्रत भी रहेगा। कल ही वर्ष का सबसे बड़ा दिन भी है। साथ ही कई शुभ मुहूर्त भी बन रहे हैं। सूर्योदय सुबह 5.34 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.24 बजे होगा। चंद्रोदय 7.05 बजे एवं चंद्रास्त अगले दिन 5.23 बजे होगा।

पूरे दिन ज्येष्ठा एवं मूल नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा सायं 6.19 बजे तक वृश्चिक राशि में एवं उसके बाद धनु राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास सुबह 7.31 बजे तक भोजन में एवं उसके बाद श्मशान में रहेगा। अग्निवास सुबह 7.31 बजे तक आकाश में एवं उसके बाद पाताल में रहेगा। दिशा शूल पश्चिम दिशा में रहेगा।

यह भी पढ़ें: आषाढ़ माह में बना 13 दिन का कुसंयोग, देश-दुनिया में मचाएगा तबाही

पूरे दिन रहेंगे ये शुभ चौघड़िया और मुहूर्त (Aaj Ka Panchang, Choghadiya)

कल शुभ और शुक्ल नामक उत्तम योग बन रहे हैं। दोपहर 12.01 बजे से 12.56 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा। सुबह 9.27 बजे से 11.04 बजे तक अमृत काल रहेगा। सुबह 7.17 बजे से 9.01 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.29 बजे से 2.13 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। ये मुहूर्त सभी मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माने गए हैं।

सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए

राहुकाल (Jaipur Aaj Ka Panchang, Rahukaal)

सुबह 10.45 बजे से दोपहर 12.29 बजे तक राहुकाल रहेगा। दोपहर 3.56 बजे से सायं 5.40 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सुबह 8.20 बजे से 9.15 बजे तक एवं दोपहर 12.56 बजे से 1.52 बजे तक दूमुहूर्त योग रहेगा। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।

यह भी पढ़ें: इस उपाय से दूर होगा बड़े से बड़ा रोग, आप भी आजमाएं

उपाय (Jyotish Ke Upay)

ज्योतिष में शुक्रवार का दिन मां भगवती की आराधना के लिए निर्धारित है। इस दिन आद्यशक्ति के किसी भी स्वरूप की सच्चे मन और भावना के साथ पूजा करने से भक्तों के समस्त संकटों का नाश होता है। साथ ही उनके जीवन में सभी प्रकार की अनुकूलता भी आती है। अतः कल के दिन जो भी आराधना अथवा मांगलिक कार्य आरंभ किया जाएगा, उसका निश्चित रूप से शुभ फल प्राप्त होगा।

ज्योतिष से जुड़ी रोचक जानकारी पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।

Morning News India

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

3 days ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

2 months ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago