Aaj Ka Panchang 22 June 2024: शनिवार 22 जून 2024 को विक्रम संवत 2081, ज्येष्ठ पूर्णिमा एवं आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी। कल ही सत्यनारायण पूर्णिमा व्रत भी रहेगा। सूर्योदय सुबह 5.34 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.24 बजे होगा। चंद्रोदय 8.05 बजे एवं पूर्णिमा होने के कारण चंद्रास्त नहीं होगा।
पूरे दिन मूल एवं पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा पूरे दिन धनु राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास सुबह 6.37 बजे तक श्मशान में एवं उसके बाद मां गौरी के साथ रहेगा। अग्निवास पूरे दिन पृथ्वी पर ही रहेगा। दिशा शूल पूर्व दिशा में रहेगा।
यह भी पढ़ें: आषाढ़ माह में बना 13 दिन का कुसंयोग, देश-दुनिया में मचाएगा तबाही
कल शुक्ल और ब्रह्म नामक उत्तम योग बन रहे हैं। दोपहर 12.01 बजे से 12.57 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा। सुबह 11.37 बजे से दोपहर 1.11 बजे तक अमृत काल रहेगा। सुबह 7.18 बजे से 9.01 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 3.57 बजे से सायं 5.40 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 9.57 बजे से 12.29 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। ये मुहूर्त सभी मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माने गए हैं।
सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए
सुबह 9.01 बजे से 10.45 बजे तक राहुकाल रहेगा। दोपहर 2.13 बजे से 3.57 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सुबह 5.34 बजे से 7.25 बजे तक दूमुहूर्त योग रहेगा। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।
यह भी पढ़ें: बड़ी से बड़ी समस्या की काट है यह एक उपाय, करते ही दिखेगा असर
ज्योतिष में शनिवार का दिन हनुमानजी की पूजा के लिए सर्वोत्तम माना गया है। इस दिन उनके अलग-अलग स्वरूपों की विधिवत पूजा करने से भक्तों की समस्त सद्इच्छाएं पूर्ण होती हैं। यदि जन्मकुंडली में कोई ग्रह अशुभ प्रभाव दे रहा हो तो वह भी सहज ही दूर हो जाता है। इनके अलावा इस दिन सुंदर कांड एवं रामचरितमानस के अखंड पाठ करने का भी विधान बताया गया है।
ज्योतिष से जुड़ी रोचक जानकारी पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…