Aaj Ka Panchang 23 April 2024: मंगलवार 23 अप्रैल 2024 को विक्रम संवत 2081, चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि रहेगी। कल पूर्णिमा व्रत के साथ-साथ हनुमान जन्मोत्सव भी है। सूर्योदय सुबह 5.55 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.55 बजे होगा। चंद्रोदय का समय 6.29 बजे तथा चंद्रास्त का समय 5.53 बजे रहेगा।
मंगलवार को रात्रि 10.32 बजे तक चित्रा नक्षत्र एवं उसके बाद स्वाति नक्षत्र रहेगा। चंद्रमा सुबह 9.19 बजे तक कन्या राशि में रहेगा, उसके बाद तुला राशि में विचरण करेगा। भगवान शिव का वास अगले दिन सुबह 5.18 बजे तक श्मशान में एवं उसके बाद मां गौरी के साथ रहेगा। अग्नि का वास पूरे दिन रात पृथ्वी पर रहेगा। दिशा शूल उत्तर दिशा में रहेगा।
यह भी पढ़ें: आज 23 April 2024 का दैनिक राशिफल पढ़ करें दिन की शुरुआत, जानें कैसा रहेगा आज का दिन
मंगलवार को व्रज योग तथा सिद्धि योग भी बन रहे हैं। ज्योतिष में सिद्धि योग को अत्यन्त शुभ माना गया है। दोपहर 11.59 बजे से 12.51 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा। दोपहर 3.27 बजे से सायं 5.14 बजे तक अमृतकाल रहेगा। सुबह 10.48 बजे से दोपहर 2.03 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 11.02 बजे से अर्द्धरात्रि बाद 1.47 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। इन मुहूर्तों में सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकेंगे।
सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए
दोपहर 3.40 बजे से 5.18 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह 9.10 बजे से 10.48 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सुबह 8.31 बजे से 9.23 बजे तक एवं रात्रि 11.19 बजे से 12.03 बजे तक दुमुहूर्त योग रहेगा। कल सुबह 5.55 बजे से दोपहर 4.25 बजे तक भद्रा भी रहेगी। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।
यह भी पढ़ें: Hanuman Janmotsav 2024: हनुमान जन्मोत्सव पर 3 मंत्रों के जाप से दुश्मन बनेगा आपका गुलाम, मिलेगी पापों से मुक्ति
ज्योतिष में मंगलवार का वार हनुमानजी का माना गया है। सौभाग्य से इसी दिन चैत्र पूर्णिमा और हनुमान जन्मोत्सव का पर्व भी आ रहा है। ऐसे में इस दिन हनुमानजी की विशेष आराधना से सभी बिगड़े हुए काम बन सकते हैं। विशेष कर सुंदरकांड का पाठ अथवा रामचरितमानस का अखंड पाठ करना सभी मनोरथों की पूर्ति करेगा।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…