Aaj Ka Panchang 24 May 2024: शुक्रवार 24 मई 2024 को विक्रम संवत 2081, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा-द्वितीया तिथि रहेगी। प्रतिपदा सायं 7.24 बजे तक रहेगी, उसके बाद द्वितीया तिथि रहेगी। सूर्योदय सुबह 5.35 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.13 बजे होगा। चंद्रोदय का समय 8.15 बजे रहेगा एवं चंद्रास्त का समय 5.46 बजे रहेगा।
पूरे दिन अनुराधा और ज्येष्ठा नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा पूरे दिन वृश्चिक राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास सायं 7.24 बजे तक मां गौरी के साथ एवं उसके बाद सभा में रहेगा। अग्निवास पूरे दिन रात पृथ्वी पर रहेगा। दिशा शूल पश्चिम दिशा में रहेगा।
यह भी पढ़ें: पढ़िए 24 May 2024 का दैनिक राशिफल और लव राशिफल, अच्छा बीतेगा दिन
शु्क्रवार को सुबह 11.22 बजे तक शिव नामक योग रहेगा, सिद्ध योग भी रहेगा। सुबह 5.35 बजे से 10.10 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा। दोपहर 11.57 बजे से 12.51 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा। रात्रि 1.38 बजे से 3.16 बजे तक अमृत काल रहेगा। सुबह 7.17 बजे से 8.59 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.24 बजे से 2.06 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। ये मुहूर्त सभी मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माने गए हैं।
सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए
सुबह 10.42 बजे से दोपहर 12.24 बजे तक राहुकाल रहेगा। दोपहर 3.48 बजे से सायं 5.30 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सुबह 8.19 बजे से 9.13 बजे तक एवं दोपहर 12.51 बजे से 1.46 बजे तक दूमुहूर्त रहेगा। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।
ज्योतिष से जुड़ी रोचक जानकारी पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।
शास्त्रों में शुक्रवार का दिन मां भगवती का दिन बताया गया है। उनके नवदुर्गा और दसमहाविद्या स्वरुपों की आराधना से भक्ते के जीवन में आने वाली सभी प्रकार की दैहिक, दैविक और भौतिक पीड़ाओं का शमन होता है। यदि कर्ज में डूबे हुए हो तो शुक्रवार के दिन से आरंभ करके प्रतिदिन अर्गला स्तोत्र का पाठ करें। इससे शीघ्र ही धनलाभ होगा और सुख की प्राप्ति होगी।
आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…