Aaj Ka Panchang 25 May: शनिवार 25 मई 2024 को विक्रम संवत 2081, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया-तृतीया तिथि रहेगी। सायं 6.58 बजे तक द्वितीया तिथि रहेगी, उसके बाद तृतीया तिथि आरंभ होगी। सूर्योदय सुबह 5.35 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.13 बजे होगा। चंद्रोदय का समय 9.16 बजे रहेगा एवं चंद्रास्त का समय 6.36 बजे रहेगा।
पूरे दिन ज्येष्ठा और मूल नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा सुबह 10.36 बजे तक वृश्चिक राशि में, तत्पश्चात धनु राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास सायं 6.58 बजे तक सभा में एवं उसके बाद क्रीड़ा में रहेगा। अग्निवास सायं 6.58 बजे तक आकाश में एवं उसके बाद पाताल में रहेगा। दिशा शूल पूर्व दिशा में रहेगा।
यह भी पढ़ें: Jyotish Tips: बड़ी से बड़ी समस्या की काट है यह एक उपाय, करते ही दिखेगा असर
शनिवार को सुबह 10.07 बजे तक सिद्ध योग रहेगा एवं साध्य योग भी रहेगा। दोपहर 11.57 बजे से 12.51 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा। सुबह 4.12 बजे से 5.48 बजे तक अमृत काल रहेगा। सुबह 7.17 बजे से 8.59 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 3.49 बजे से सायं 5.31 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 9.48 बजे से अर्द्धरात्रि बाद 12.24 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। ये मुहूर्त सभी मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माने गए हैं।
सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए
सुबह 8.59 बजे से 10.42 बजे तक राहुकाल रहेगा। दोपहर 2.06 बजे से 3.49 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सुबह 5.35 बजे से 7.24 बजे तक दूमुहूर्त रहेगा। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।
ज्योतिष से जुड़ी रोचक जानकारी पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।
ज्योतिष में शनिवार का दिन हनुमानजी की पूजा के लिए सर्वोत्तम माना गया है। इस दिन उनके अलग-अलग स्वरूपों की विधिवत पूजा करने से भक्तों की समस्त सद्इच्छाएं पूर्ण होती हैं। यदि जन्मकुंडली में कोई ग्रह अशुभ प्रभाव दे रहा हो तो वह भी सहज ही दूर हो जाता है। इनके अलावा इस दिन सुंदर कांड एवं रामचरितमानस के अखंड पाठ करने का भी विधान बताया गया है।
आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…