Aaj Ka Panchang 26 May: रविवार 26 मई 2024 को विक्रम संवत 2081, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया-चतुर्थी तिथि रहेगी। तृतीया तिथि सायं 6.06 बजे तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि आरंभ होगी। कल ही एकदंत संकष्टी चतुर्थी व्रत भी रहेगा। सूर्योदय सुबह 5.34 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.14 बजे होगा। चंद्रोदय का समय 10.13 बजे रहेगा एवं चंद्रास्त का समय 7.33 बजे रहेगा।
पूरे दिन मूल और पूर्वाषाढा़ नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा धनु राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास सायं 6.06 बजे तक क्रीड़ा में एवं उसके बाद कैलाश पर्वत पर रहेगा। अग्निवास सायं 6.06 बजे तक पृथ्वी पर में एवं उसके बाद आकाश में रहेगा। दिशा शूल पश्चिम दिशा में रहेगा।
यह भी पढ़ें: पढ़िए 26 May 2024 का दैनिक राशिफल और लव राशिफल, अच्छा बीतेगा दिन
रविवार को सुबह 8.31 बजे तक साध्य योग रहेगा एवं अहोरात्रि शुभ योग रहेगा। कल सुबह 5.34 बजे से 10.36 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। दोपहर 11.57 बजे से 12.51 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा। सुबह 5.30 बजे से 7.04 बजे तक अमृत काल रहेगा। सुबह 8.59 बजे से 10.42 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 2.06 बजे से 3.49 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 7.14 बजे से रात्रि 9.49 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। ये मुहूर्त सभी मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माने गए हैं।
सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए
सायं 5.31 बजे से 7.14 बजे तक राहुकाल रहेगा। दोपहर 12.24 बजे से 2.06 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सायं 5.24 बजे से 6.19 बजे तक दूमुहूर्त रहेगा। सुबह 6.34 बजे से सायं 6.06 बजे तक भद्रा भी रहेगी। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।
यह भी पढ़ें: Jyotish Tips: बड़ी से बड़ी समस्या की काट है यह एक उपाय, करते ही दिखेगा असर
ज्योतिष में रविवार का दिन सूर्यदेव की आराधना के लिए निर्धारित किया गया है। सूर्य की आराधना से सभी अशुभ ग्रह शुभ फल देने लगते हैं। कल रविवार को ही एकदंत संकष्टी चतुर्थी व्रत और सर्वार्थ सिद्धि योग भी हैं। ये सभी तरह के मांगलिक कार्यों के लिए उत्तम माने गए हैं। गणेशजी के उपाय एवं आदित्यहृदयस्तोत्र के पाठ करके आप भी अपने दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल सकते हैं।
आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…