ज्योतिष

27 मई सोमवार को ये रहेंगे शुभ-अशुभ मुहूर्त, देखें कल का पंचांग

Aaj Ka Panchang 27 May 2024: सोमवार 27 मई 2024 को विक्रम संवत 2081, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी-पंचमी तिथि रहेगी। चतुर्थी तिथि दोपहर 4.53 बजे तक रहेगी, उसके बाद पंचमी तिथि आरंभ होगी। सूर्योदय सुबह 5.34 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.14 बजे होगा। चंद्रोदय का समय 11.05 बजे रहेगा एवं चंद्रास्त का समय 8.36 बजे रहेगा।

पूरे दिन पूर्वाषाढा़ और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा दोपहर 4.05 बजे तक धनु राशि में एवं उसके बाद मकर राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास दोपहर 4.53 बजे तक कैलाश पर्वत पर एवं उसके बाद नन्दी पर रहेगा। अग्निवास दोपहर 4.53 बजे तक पाताल में एवं उसके बाद पृथ्वी पर रहेगा। दिशा शूल पूर्व दिशा में रहेगा।

यह भी पढ़ें: Jyotish Tips: बड़ी से बड़ी समस्या की काट है यह एक उपाय, करते ही दिखेगा असर

पूरे दिन रहेंगे ये शुभ चौघड़िया और मुहूर्त (Aaj Ka Panchang, Choghadiya)

कल सुबह 6.37 बजे तक शुभ योग एवं दिन भर शुक्ल एवं ब्रह्म नामक उत्तम योग रहेंगे। सुबह 3.20 बजे से अगले दिन 4.53 बजे तक अमृत काल रहेगा। दोपहर 11.57 बजे से 12.51 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा। सुबह 5.34 बजे से 7.17 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 8.59 बजे से 10.42 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.32 बजे से 7.14 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। ये मुहूर्त सभी मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माने गए हैं।

सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए

राहुकाल (Jaipur Aaj Ka Panchang, Rahukaal)

सुबह 7.17 बजे से 8.59 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह 10.42 बजे से दोपहर 12.24 बजे तक यमगंड योग रहेगा। दोपहर 12.52 बजे से 1.46 बजे तक एवं 3.36 बजे से 4.30 बजे तक दूमुहूर्त रहेगा। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।

यह भी पढ़ें: तुलसीदासजी ने भी रचा था ‘गायत्री मंत्र’, बिना नियम जप से भी पूरी होंगी इच्छाएं

उपाय (Jyotish Ke Upay)

सोमवार का दिन शास्त्रों में भगवान शिव का वार बताया गया है। कल ही प्रदोष का भी व्रत है। ऐसे में भगवान शिव से संबंधित अनुष्ठानों के लिए दिन अत्यन्त उत्तम बन रहा है। जन्मकुंडली में किसी भी ग्रह की प्रतिकूलता हो या जीवन में कोई बड़े से बड़ा संकट आ रहा हो, वे सभी महादेव की कृपा से दूर हो जाते हैं। सोमवार को रुद्राभिषेक, सहस्त्रघट का अनुष्ठान आदि बड़े अनुष्ठान भी कर सकते हैं जो उनके जीवन से समस्त संकटों को पलक झपकते काट सकते हैं।

आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।

Morning News India

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

3 days ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 month ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago