Aaj Ka Panchang 28 July 2024: आज 28 जुलाई 2024 रविवार को सावन महीने के कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि है। यह तिथि शाम 7 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। आज के दिन कोई भी शुभ कार्य करने के लिए शुभ-अशुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय जरूर जान लेवें। हिंदू धर्म शास्त्रों में राहुकाल के समय में कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य करने की मनाही होती है। आज राहुकाल का समय शाम 5:28 बजे से लेकर शाम 07:06 तक रहेगा।
आज सूर्य कर्क राशि में विराजमान है। वहीं चंद्रमा दिन-रात आज मेष राशि में संचार करेंगे। हिंदू पंचाग के अनुसार 27 जुलाई रात 9 बजकर 19 मिनट से शुरू हुआ कालाष्टमी व्रत 28 जुलाई रविवार शाम 7 बजकर 27 मिनट तक रखा जाएगा। कालाष्टमी त्यौहार भगवान कालभैरव के प्रकटोत्सव के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान कालभैरव की विधिवत पूजा करने से घर में फैली हुई सभी तरह की नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।
सूर्योदय का समय सुबह 6 बजे रहेगा।
सूर्यास्त का समय शाम 7:06 का रहेगा।
सर्वार्थसिद्धि योग: सुबह 6 बजे से सुबह 11 बजकर 47 मिनट तक।
गण्डमूल नक्षत्र: 27 जुलाई दोपहर 12:59 से 28 जुलाई सुबह 11:47 तक।
शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:07 से लेकर दोपहर 12:59 तक रहेगा।
अमृत काल – सुबह 04:55 से लेकर सुबह 06:27 तक रहेगा।
ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04:24 से लेकर सुबह 05:12 तक रहेगा।
अशुभ मुहूर्त
राहू – शाम 5:28 PM से लेकर शाम 7:06 बजे तक।
यम गण्ड – दोपहर 12:33 से लेकर दोपहर 2:11 तक रहेगा।
कुलिक – दोपहर 3:50 से लेकर शाम 5:28 तक रहेगा।
दुर्मुहूर्त – शाम 05:21 से लेकर शाम 06:14 तक रहेगा।
वर्ज्यम् – सुबह 07:58 से सुबह 09:29 तक; रात्रि 09:02 से रात्रि 10:34 तक।
*********
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…