Aaj Ka Panchang 28 June 2024: शु्क्रवार 28 जून 2024 को विक्रम संवत 2081, आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी-अष्टमी तिथि रहेगी। कल ही मासिक कालाष्टमी एवं मासिक कृष्ण जन्माष्टमी भी है। सप्तमी तिथि दोपहर 4.27 बजे तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि आरंभ होगी। सूर्योदय सुबह 5.36 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.25 बजे होगा। चंद्रोदय 12.16 बजे एवं चंद्रास्त 11.53 बजे होगा।
पूरे दिन पूर्व भाद्रपद एवं उत्तर भाद्रपद नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा पूरे दिन-रात्रि मीन राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास दोपहर 4.27 बजे तक श्मशान में एवं उसके बाद मां गौरी के साथ रहेगा। अग्निवास दोपहर 4.27 बजे तक आकाश में एवं उसके बाद पाताल में रहेगा। दिशा शूल पश्चिम दिशा में रहेगा।
यह भी पढ़ें: Jyotish Tips:आषाढ़ माह में बना 13 दिन का कुसंयोग, देश-दुनिया में मचाएगा तबाही
आज सौभाग्य एवं शोभन नामक दो शुभ योग बन रहे हैं। दोपहर 12.03 बजे से 12.58 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। सुबह 4.17 बजे से 5.48 बजे तक अमृत काल रहेगा। सुबह 5.36 बजे से 10.10 बजे तक रवि योग रहेगा। सुबह 7.19 बजे से 9.03 बजे तक लाभ का एवं दोपहर 12.30 बजे से 2.14 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। ये मुहूर्त सभी मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माने गए हैं।
सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए
सुबह 10.47 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक राहुकाल रहेगा। दोपहर 3.58 बजे से सायं 5.41 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सुबह 8.21 बजे से 9.17 बजे तक एवं दोपहर 12.58 बजे से 1.53 बजे तक दूमुहूर्त योग रहेगा। पूरे दिन रात पंचक भी रहेगा। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।
यह भी पढ़ें: इस उपाय से दूर होगा बड़े से बड़ा रोग, आप भी आजमाएं
ज्योतिष में शुक्रवार का दिन मां भगवती की आराधना के लिए निर्धारित है। इस दिन आद्यशक्ति के किसी भी स्वरूप की सच्चे मन और भावना के साथ पूजा करने से भक्तों के समस्त संकटों का नाश होता है। साथ ही उनके जीवन में सभी प्रकार की अनुकूलता भी आती है। अतः कल के दिन जो भी आराधना अथवा मांगलिक कार्य आरंभ किया जाएगा, उसका निश्चित रूप से शुभ फल प्राप्त होगा।
ज्योतिष से जुड़ी रोचक जानकारी पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…