Aaj Ka Panchang 29 May 2024: बुधवार 29 मई 2024 को विक्रम संवत 2081, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी-सप्तमी तिथि रहेगी। षष्ठी तिथि दोपहर 1.39 बजे तक रहेगी, उसके बाद सप्तमी तिथि आरंभ होगी। सूर्योदय सुबह 5.34 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.15 बजे होगा। चंद्रोदय का समय 12.31 बजे रहेगा एवं चंद्रास्त का समय 10.48 बजे रहेगा।
पूरे दिन श्रवण और धनिष्ठा नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा रात्रि 8.06 बजे तक मकर राशि में एवं उसके बाद कुंभ राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास दोपहर 1.39 बजे तक भोजन में एवं उसके बाद श्मशान में रहेगा। अग्निवास दोपहर 1.39 बजे तक पाताल में एवं उसके बाद पृथ्वी पर रहेगा। दिशा शूल उत्तर दिशा में रहेगा।
यह भी पढ़ें: आज 29 मई 2024 का लव राशिफल पढ़े और भरें जीवन में बेहिसाब रोमांस
कल रात्रि 11.34 बजे तक इन्द्र नामक उत्तम योग रहेगा। रात्रि 9.36 बजे से 11.08 बजे तक अमृत काल रहेगा। सुबह 5.34 बजे से 8.59 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 10.42 बजे से दोपहर 12.24 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.33 बजे से 7.15 बजे तक लाभ का एवं रात्रि 8.33 बजे से 11.07 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। ये मुहूर्त सभी मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माने गए हैं।
सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए
दोपहर 12.24 बजे से 2.07 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह 7.16 बजे से 8.59 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सुबह 11.57 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक दूमुहूर्त रहेगा। कल रात्रि 8.06 बजे से पंचक भी आरंभ हो रहे हैं जो अगले पांच दिनों तक चलेंगे। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।
यह भी पढ़ें: Jyotish Tips: बड़ी से बड़ी समस्या की काट है यह एक उपाय, करते ही दिखेगा असर
शास्त्रों में बुधवार का दिन गणपति को समर्पित किया गया है। इस दिन उनके विभिन्न स्वरुपों की आराधना से भक्तों के सारे कष्टों का नाश होता है और जीवन में सुख, समृद्धि आती है। यदि कोई शत्रु पीड़ा दे रहा हो अथवा कर्जे में डूबे हुए हो तो उसके लिए भी गणेशजी की आराधना सर्वोत्तम मानी गई है। राहु, केतु जैसे दुष्ट ग्रह भी गणेशजी के वरदान से शुभ बन जाते हैं।
आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…