Aaj Ka Panchang 3 June 2024: सोमवार 3 जून 2024 7 को विक्रम संवत 2081, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी-त्रयोदशी तिथि रहेगी। द्वादशी तिथि 3 जून को अर्द्धरात्रि बाद 12.18 बजे तक रहेगी, इसके बाद त्रयोदशी तिथि आरंभ होगी। सूर्योदय सुबह 5.33 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.18 बजे होगा। चंद्रोदय का समय 3.26 बजे एवं चंद्रास्त का समय 4.06 बजे रहेगा।
पूरे दिन अश्विनी और भरणी नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा रात्रि अहोरात्रि मेष राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास रात्रि 12.18 बजे तक नन्दी पर एवं उसके बाद भोजन पर रहेगा। अग्निवास रात्रि 12.18 बजे तक पाताल में एवं उसके बाद पृथ्वी पर रहेगा। दिशा शूल पूर्व दिशा में रहेगा।
यह भी पढ़ें: पढ़िए 03 June 2024 का दैनिक राशिफल, अच्छा बीतेगा दिन और मिलेंगी खुशियां
कल सौभाग्य और शोभन नामक दो शुभ योग बन रहे हैं जो अत्यन्त उत्तम माने जाते हैं। दोपहर 11.58 बजे से 12.53 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा। सायं 5.21 बजे से 6.51 बजे तक अमृत काल रहेगा। सुबह 5.33 बजे से 7.16 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 8.59 बजे से 10.42 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.35 बजे से 7.18 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। ये मुहूर्त सभी मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माने गए हैं।
सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए
सायं 7.16 बजे से 8.59 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह 10.42 बजे से दोपहर 12.25 बजे तक यमगंड योग रहेगा। दोपहर 12.53 बजे से 1.48 बजे तक एवं 3.38 बजे से 4.33 बजे तक दूमुहूर्त योग रहेगा। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।
यह भी पढ़ें: Jyotish Tips: बड़ी से बड़ी समस्या की काट है यह एक उपाय, करते ही दिखेगा असर
ज्योतिष में सोमवार का दिन भगवान शिव की आराधना का दिन माना गया है। उनकी पूजा से जीवन के सभी बिगड़े काम भी सहज ही बन जाते हैं। सोमवार को रुद्राभिषेक तथा महामृत्युजंय मंत्र के अनुष्ठान भी कर सकते हैं। इनके अतिरिक्त शिवतांडवस्तोत्र के पाठ से भी असंभव काम संभव होते हैं और सोया भाग्य जाग उठता है।
ज्योतिष से जुड़ी रोचक जानकारी पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।
आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…