ज्योतिष

Jaipur Aaj Ka Panchang 4 April 2024: गुरुवार को छुएंगे बड़ों के पैर तो घर आएगी लक्ष्मी

Aaj Ka Panchang 4 April 2024: गुरुवार 4 अप्रैल 2024 को विक्रम संवत 2081, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की दशमी-एकादशी तिथि रहेगी। दोपहर 4.14 बजे तक दशमी एवं उसके बाद एकादशी तिथि रहेगी। सूर्योदय सुबह 6.14 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.46 बजे होगा। चंद्रोदय का समय 3.54 बजे एवं चंद्रास्त का समय 2.00 बजे रहेगा।

आज दिन में श्रवण और धनिष्ठा नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा पूरे दिन मकर राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास दोपहर 4.14 बजे तक क्रीडा में एवं उसके बाद कैलाश पर्वत पर रहेगा। अग्नि का वास पूरे दिन पृथ्वी पर रहेगा। दिशा शूल दक्षिण दिशा में रहेगा।

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal 4 April 2024 Hindi : दैनिक राशिफल पढ़े, और जानें कैसा रहेगा आज का दिन

पूरे दिन रहेंगे ये शुभ चौघड़िया और मुहूर्त (Aaj Ka Panchang, Choghadiya)

दोपहर 1.16 बजे तक सिद्ध योग बन रहा है। इसके अतिरिक्त साध्य योग पूरे दिन रहेगा। ये दोनों ही अत्यन्त शुभ योग हैं। दोपहर 12.05 बजे से 12.55 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। अमृतकाल का समय सुबह 10.29 बजे से 11.59 बजे तक रहेगा। दोपहर 2.35 बजे से 3.25 बजे तक विजय मुहूर्त रहेगा। सुबह 6.14 बजे से 7.48 बजे तक क्रमशः शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.30 से 2.04बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 6.46 बजे से 8.12 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। इन मुहूर्तों में सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकेंगे।

सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए

राहुकाल (Jaipur Aaj Ka Panchang, Rahukaal)

दोपहर 2.04 बजे से 3.38 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह 6.14 बजे से 7.48 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सुबह 10.25 बजे से 11.15 बजे तक एवं दोपहर 3.25 बजे से 4.15 बजे तक दुमुहूर्त योग रहेगा। सुबह 6.14 बजे से दोपहर 4.14 बजे तक भद्रा रहेगी। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।

Morning News India E-Paper पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

उपाय (Jyotish Ke Upay)

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु एवं बृहस्पति देव का माना गया है। इन दोनों की आराधना व्यक्ति के जीवन में राजयोग का निर्माण करती है और उसके समस्त दुर्भाग्य और कष्टों का नाश कर देती है। यदि गुरुवार को घर के बड़े-बुजुर्गों तथा गुरुजनों के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया जाए तो भी व्यक्ति का बुरा वक्त भी अच्छे में बदल जाता है।

Morning News India

Recent Posts

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 दिन ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

3 दिन ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

1 महीना ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

4 महीना ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

4 महीना ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

4 महीना ago