Aaj Ka Panchang 5 April 2024: शुक्रवार 5 अप्रैल 2024 को विक्रम संवत 2081, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी-द्वादशी तिथि रहेगी। दोपहर 1.28 बजे तक एकादशी एवं उसके बाद द्वादशी तिथि रहेगी। सूर्योदय सुबह 6.13 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.46 बजे होगा। चंद्रोदय का समय 4.33 बजे एवं चंद्रास्त का समय 3.08 बजे रहेगा।
आज दिन में धनिष्ठा और शतभिषा नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा सुबह 7.12 बजे तक मकर राशि में एवं उसके बाद कुंभ राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास दोपहर 1.28 बजे तक कैलाश पर एवं उसके बाद नन्दी पर रहेगा। अग्नि का वास दोपहर 1.28 बजे तक आकाश में एवं उसके पश्चात पाताल में रहेगा। दिशा शूल पश्चिम दिशा में रहेगा।
यह भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal 5 April 2024 Hindi : दैनिक राशिफल पढ़े, और जानें कैसा रहेगा आज का दिन
सुबह 9.56 बजे तक साध्य योग एवं दिन भर शुभ योग बन रहे हैं। अमृतकाल का समय सुबह 8.37 बजे से 10.04 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.04 बजे से 12.55 बजे तक रहेगा। दोपहर 2.35 बजे से 3.25 बजे तक विजय मुहूर्त रहेगा। सुबह 7.47 बजे से 9.21 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.30 बजे से 2.04 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। इन मुहूर्तों में सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकेंगे।
सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए
सुबह 10.55 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक राहुकाल रहेगा। दोपहर 3.38 बजे से सायं 5.12 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सुबह 8.44 बजे से 9.34 बजे तक एवं दोपहर 12.55 बजे से 1.45 बजे तक दुमुहूर्त योग रहेगा। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।
Morning News India E-Paper पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
शुक्रवार का दिन मां भगवती की आराधना कर उन्हें प्रसन्न करने के लिए उत्तम माना गया है। इस दिन आप मां के किसी भी स्वरूप यथा मां लक्ष्मी, मां सरस्वती, मां पार्वती, मां काली या अन्य स्वरूपों की पूजा कर सकते हैं। यदि शुक्रवार को किसी गरीब अनाथ कन्या को भोजन करवाया जाए तो उसके आशीर्वाद से आपके दुख दूर हो जाएंगे।
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…