Aaj Ka Panchang 5 May 2024: रविवार 5 मई 2024 को विक्रम संवत 2081, वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी-त्रयोदशी तिथि रहेगी। द्वादशी तिथि सायं 5.41 बजे तक रहेगी, इसके बाद प्रदोष तिथि आरंभ होगी। सूर्योदय सुबह 5.45 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.02 बजे होगा। चंद्रोदय का समय 4.16 बजे एवं चंद्रास्त का समय 4.10 बजे होगा।
रविवार को पूरे दिन उत्तरभाद्रपद और रेवती नक्षत्र रहेंगे। पूरे दिन प्रीति योग भी रहेगा। चंद्रमा पूरे दिन मीन राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास सायं 5.41 बजे तक नन्दी पर एवं उसके बाद भोजन में रहेगा। अग्निवास सायं 5.41 बजे तक आकाश में एवं उसके बाद पाताल में रहेगा। दिशा शूल पश्चिम दिशा में रहेगा।
यह भी पढ़ें: आज 05 May 2024 का दैनिक राशिफल पढ़ करें दिन की शुरुआत, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
पूरे दिन प्रीति योग भी रहेगा। दोपहर 11.57 बजे से 12.50 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। दोपहर 3.35 बजे से 5.02 बजे तक अमृत काल रहेगा। सुबह 5.45 बजे से 7.57 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा। सुबह 9.05 बजे से 10.44 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 2.03 बजे से 3.43 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 7.02 बजे से रात्रि 9.43 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। ये मुहूर्त सभी मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माने गए हैं।
सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए
सायं 5.22 बजे से 7.02 बजे तक राहुकाल रहेगा। दोपहर 12.24 बजे से 2.03 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सायं 5.16 बजे से 6.09 बजे तक दूमुहूर्त रहेगा। इनके साथ ही वर्तमान में पंचक भी चल रहे हैं। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।
ज्योतिष में सूर्यदेव की आराधना के लिए रविवार का दिन सुनिश्चित किया गया है। इस दिन सूर्यदेव की आराधना करने से व्यक्ति के समस्त अटके हुए काम पूरे होते हैं। यदि किसी प्रकार का रोग, शोक या दारिद्रय हो तो वह भी पूर्णतया नष्ट हो जाता है। सूर्य की आराधना करने मात्र से समस्त नौ ग्रह अनुकूल बनते हैं और व्यक्ति को सुख, सौभाग्य, सम्पन्नता देते हैं।
आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…