Aaj Ka Panchang 6 April 2024: शनिवार 6 अप्रैल 2024 को विक्रम संवत 2081, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी-त्रयोदशी तिथि रहेगी। सुबह 10.19 बजे तक द्वादशी एवं उसके बाद त्रयोदशी अथवा प्रदोष तिथि रहेगी। कल ही प्रदोष का भी व्रत है। शनिवार को आने के कारण इसे शनि प्रदोष भी कहेंगे। सूर्योदय सुबह 6.12 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.47 बजे होगा। चंद्रोदय का समय 5.10 बजे एवं चंद्रास्त का समय 4.16 बजे रहेगा।
आज दिन में शतभिषा और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा पूरे दिन कुंभ राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास सुबह 10.19 बजे तक नन्दी पर एवं उसके बाद भोजन में रहेगा। अग्नि का वास पूरे दिन पृथ्वी पर रहेगा। दिशा शूल पूर्व दिशा में रहेगा।
यह भी पढ़ें: Aaj Ka Love Rashifal 6 April 2024 Hindi : दैनिक लव राशिफल पढ़े, और भरें जीवन में रोमांस
सुबह 6.15 बजे तक शुभ योग तथा पूरे दिन में शुक्ल योग एवं ब्रह्म योग नामक तीन अत्यन्त मांगलिक योग बन रहे हैं। अमृतकाल का समय सुबह 9.12 बजे से 10.38 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.04 बजे से 12.55 बजे तक रहेगा। दोपहर 2.35 बजे से 3.25 बजे तक विजय मुहूर्त रहेगा। सुबह 7.46 बजे से 9.21 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 3.38 बजे से 5.12 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 9.38 बजे से अर्द्धरात्रि बाद 12.29 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत के चौघड़िया रहेंगे। इन मुहूर्तों में सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकेंगे।
सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए
सुबह 9.21 बजे से 10.55 बजे तक राहुकाल रहेगा। दोपहर 2.04 बजे से 3.38 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सुबह 6.12 बजे से 7.53 बजे तक दुमुहूर्त योग रहेगा। वर्तमान में पंचक भी चल रहा है। पंचकों को भी अशुभ माना गया है। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।
Morning News India E-Paper पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
शनिवार का दिन बजरंग बली की पूजा के लिए सर्वोत्तम बताया गया है। उनकी आराधना से न केवल हनुमानजी वरन भगवान राम और मां सीता भी अत्यन्त प्रसन्न होकर मनचाहा वरदान देते हैं। जीवन में किसी भी प्रकार की चुनौती या बड़ी से बड़ी समस्या हो, शत्रु प्रबल हो रहे हों अथवा कोई भी अन्य दिक्कत हो, हनुमानचालिसा के पाठ करने मात्र से ही दूर हो जाती है। इस दिन यदि भगवान राम के महामंत्र का जप किया जाएं तो निश्चित रूप से हर समस्या का निवारण हो सकता है।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…