ज्योतिष

ज्येष्ठ अमावस्या पर ये रहेंगे शुभ-अशुभ मुहूर्त, देखें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 6 June 2024: गुरुवार 6 जून 2024 को विक्रम संवत 2081, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या एवं शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी। कल ही वट सावित्री व्रत भी है। अमावस्या तिथि सायं 6.07 बजे तक रहेगी, इसके बाद ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि आरंभ होगी। सूर्योदय सुबह 5.33 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.19 बजे होगा। अमावस्या के कारण कल चंद्रोदय नहीं होगा।

पूरे दिन रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा पूरे दिन वृषभ राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास सायं 6.07 बजे तक मां गौरी के साथ एवं उसके बाद श्मशान में रहेगा। अग्निवास पूरे दिन रात पृथ्वी पर रहेगा। दिशा शूल दक्षिण दिशा में रहेगा।

यह भी पढ़ें: Jyotish Tips: बड़ी से बड़ी समस्या की काट है यह एक उपाय, करते ही दिखेगा असर

पूरे दिन रहेंगे ये शुभ चौघड़िया और मुहूर्त (Aaj Ka Panchang, Choghadiya)

कल धृति नामक शुभ योग बन रहा है। दोपहर 11.58 बजे से 12.53 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा। सायं 5.12 बजे से 6.44 बजे तक अमृत काल रहेगा। सुबह 5.32 बजे से 7.16 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.26 बजे से 2.09 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 7.19 बजे से 8.36 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। ये मुहूर्त सभी मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माने गए हैं।

सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए

राहुकाल (Jaipur Aaj Ka Panchang, Rahukaal)

दोपहर 2.09 बजे से 3.52 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह 5.32 बजे से 7.16 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सुबह 10.08 बजे से 11.03 बजे तक एवं दोपहर 3.39 बजे से 4.34 बजे तक दूमुहूर्त योग रहेगा। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।

यह भी पढ़ें: Jyotish Ke Upay: इस उपाय से दूर होगा बड़े से बड़ा रोग, आप भी आजमाएं

उपाय (Jyotish Ke Upay)

ज्योतिष में बृहस्पतिवार को भगवान श्रीहरि का वार माना गया है। इस दिन मां लक्ष्मी सहित भगवान विष्णु की पूजा की जाती है तथा उन्हें प्रसन्न कर घर में सुख, समृद्धि का आशीर्वाद मांगा जाता है। यदि जीवन में कोई विशेष कठिनाई आ रही हो तो इस दिन गुरु ग्रह के निमित्त मंत्र जप अनुष्ठान भी किए जाते हैं। अति भारी संकट होने पर विष्णु सहस्त्रनाम के 108 बार पाठ का अनुष्ठान भी किया जाता है जिससे बड़ी से बड़ी कठिनाई भी दूर हो जाती है। कल ज्येष्ठ अमावस्या होने के कारण पितृ कार्यों के लिए भी उपयुक्त अवसर है।

ज्योतिष से जुड़ी रोचक जानकारी पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।

Morning News India

Recent Posts

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 month ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

2 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

5 months ago