Aaj Ka Panchang 8 April 2024: सोमवार 8 अप्रैल 2024 को विक्रम संवत 2081, चैत्र माह की अमावस्या तिथि रहेगी। सोमवार को अमावस्या होने के कारण इसे सोमवती अमावस्या कहा जाता है। सूर्योदय सुबह 6.10 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.48 बजे होगा। अमावस्या होने के कारण चंद्रमा नहीं दिखाई देगा।
आज दिन में उत्तर भाद्रपद और रेवती नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा पूरे दिन मीन राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास रात्रि 11.50 बजे तक मां गौरी के साथ उसके बाद श्मशान में रहेगा। अग्नि का वास रात्रि 11.50 बजे तक आकाश में एवं उसके बाद पृथ्वी पर रहेगा। दिशा शूल पूर्व दिशा में रहेगा।
यह भी पढ़ें: Jyotish Ke Upay: इस उपाय से दूर होगा बड़े से बड़ा रोग, आप भी आजमाएं
कल सायं 6.14 बजे तक इन्द्र नामक शुभ योग बन रहा है। अमृतकाल का समय सुबह 5.24 बजे से 6.49 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.04 बजे से 12.55 बजे तक रहेगा। सुबह 6.10 बजे से 7.45 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 9.19 बजे से 10.54 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.13 बजे से 6.48 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। इन मुहूर्तों में सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकेंगे।
सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए
सुबह 7.45 बजे से 9.19 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह 10.54 बजे से दोपहर 12.29 बजे तक यमगंड योग रहेगा। दोपहर 12.54 बजे से 1.45 बजे तक एवं 3.26 बजे से 4.16 बजे तक दुमुहूर्त योग रहेगा। वर्तमान में पंचक भी चल रहा है। शास्त्र में पंचक को अशुभ मान कर शुभ कार्य टालने की सलाह दी गई है। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।
Morning News India E-Paper पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा के लिए निर्धारित किया गया है। महादेव की पूजा और आराधना से जीवन के सभी संकट सहज ही दूर हो जाते हैं। यदि व्यक्ति किसी असाध्य रोग से पीड़ित हो या आकस्मिक कठिनाई आ जाए तो सोमवार के दिन पंचाक्षरी मंत्र का अधिकाधिक जाप करने से वह संकट भी दूर होता है।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…