Aaj Ka Panchang 9 June 2024: रविवार 9 जून 2024 को विक्रम संवत 2081, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया-चतुर्थी तिथि रहेगी। तृतीया तिथि दोपहर 3.44 बजे तक रहेगी, इसके बाद चतुर्थी तिथि आरंभ होगी। सूर्योदय सुबह 5.32 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.20 बजे होगा। आज चंद्रोदय 7.49 बजे एवं चंद्रास्त 10.15 बजे होगा।
पूरे दिन पुनर्वसु और पुष्य नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा दोपहर 2.07 बजे तक मिथुन राशि में एवं उसके बाद कर्क राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास दोपहर 3.44 बजे तक सभा में, तत्पश्चात् क्रीड़ा में रहेगा। अग्निवास दोपहर 3.55 बजे तक आकाश में एवं उसके बाद पाताल में रहेगा। दिशा शूल पश्चिम दिशा में रहेगा।
यह भी पढ़ें: पढ़िए आज 9 June 2024 का दैनिक राशिफल और लव राशिफल, बीतेगा शुभ समय
कल वृद्धि एवं ध्रुव नामक शुभ योग बन रहे हैं। दोपहर 11.59 बजे से 12.54 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा। सायं 5.52 बजे से 7.31 बजे तक अमृत काल रहेगा। रात्रि 8.20 बजे से अगले दिन सुबह 5.32 बजे तक रवि पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग एवं रवि योग रहेंगे। ये सभी अत्यन्त उत्तम योग माने गए हैं। सुबह 8.59 बजे से 10.43 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 2.10 बजे से 3.53 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 7.20 बजे से 9.53 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। ये मुहूर्त सभी मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माने गए हैं।
सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए
सायं 5.37 बजे से 7.20 बजे तक राहुकाल रहेगा। दोपहर 12.26 बजे से 2.10 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सायं 5.30 बजे से 6.25 बजे तक दूमुहूर्त योग रहेगा। अर्द्धरात्रि बाद 3.54 बजे से 5.32 बजे तक भद्रा भी रहेगी। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।
यह भी पढ़ें: Jyotish Tips: बड़ी से बड़ी समस्या की काट है यह एक उपाय, करते ही दिखेगा असर
ज्योतिष में रविवार का दिन सूर्यदेव की आराधना के लिए निर्धारित किया गया है। सूर्य की आराधना से सभी अशुभ ग्रह शुभ फल देने लगते हैं। इसके अलावा कल रवि योग भी रहेगा जिसमें किसी भी तरह के मांगलिक अनुष्ठान आरंभ किए जा सकते हैं। आदित्यहृदयस्तोत्र के पाठ से भी असंभव काम संभव होते हैं और सोया भाग्य जाग उठता है। कल ही रवि पुष्य का शुभ योग भी बन रहा है जिसे बहुत सी साधनाओं के लिए उत्तम माना गया है।
ज्योतिष से जुड़ी रोचक जानकारी पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…