ज्योतिष

Aaj Ka Panchang 9 March 2024: शनिवार को पंचक में ये हैं शुभ मुहूर्त, राहुकाल और चौघड़िया

Jaipur Aaj Ka Panchang 9 March 2024: कल शनिवार 9 मार्च 2024 को विक्रम संवत 2080, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि रहेगी। चतुर्दशी सायं 6.17 बजे तक रहेगी उसके बाद अमावस्या तिथि आरंभ होगी। पंचक भी आरंभ हो चुके हैं।सुबह 6.42 बजे सूर्योदय होगा एवं सूर्यास्त सायं 6.32 बजे होगा।

सुबह 7.55 बजे तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद शतभिषा एवं पूर्व भाद्रपद नक्षत्र आरंभ होंगे। पूरे दिन चंद्रमा कुंभ राशि में रहेगा। शिव का वास सायं 6.17 बजे तक श्मशान में एवं उसके बाद गौरी के साथ रहेगा। अग्नि का वास सायं 6.17 बजे तक आकाश में एवं उसके बाद पाताल में रहेगा। दिशा शूल पूर्व दिशा में रहेगा।

यह भी पढ़ें: इस उपाय से दूर होगा बड़े से बड़ा रोग, आप भी आजमाएं

पूरे दिन रहेंगे ये शुभ चौघड़िया और मुहूर्त (Aaj Ka Panchang 7 March 2024)

शनिवार को रात्रि 8.32 बजे तक सिद्ध योग एवं साध्य योग रहेंगे। ये दोनों ही शुभ कार्यों के लिए उत्तम माने जाते हैं। रात्रि 10.38 बजे से 12.02 बजे तक अमृतकाल रहेगा। दोपहर 12.14 बजे से 1.01 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा। दोपहर 2.36 बजे से 3.22 बजे तक विजय मुहूर्त और सायं 6.29 बजे से 6.54 बजे तक गोधूली मुहूर्त रहेगा।

सुबह 8.11 बजे से 9.40 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 3.35 बजे से सायं 5.04 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 9.35 बजे से अर्द्धरात्रि बाद 12.37 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत के चौघड़िया रहेंगे।

राहुकाल (Jaipur Aaj Ka Panchang, Rahukaal)

कल सुबह 9.40 बजे से 11.09 बजे तक राहुकाल रहेगा। यमगंड योग दोपहर 2.06 बजे से 3.35 बजे तक रहेगा। दूर्मुहूर्त योग सुबह 6.42 बजे से 8.17 बजे तक रहेगा। कल सुबह 8.09 बजे तक भद्रा भी रहेगी। साथ ही शुक्रवार को पंचक भी आरंभ हो चुके हैं। ऐसे में इन सभी अशुभ योगों में किसी भी प्रकार का मांगलिक कार्य करने से बचें।

यह भी पढ़ें: ज्योतिष में बनाएं कॅरियर, दबाकर छापें नोट

उपाय (Jyotish Ke Upay)

ज्योतिष में शनिवार को उग्र वार मानते हुए इस दिन हनुमानजी की आराधना बताई गई है। इस बार पंचक एवं अमावस्या तिथि होने के कारण इस दिन तंत्र साधनाएं भी की जा सकती हैं। इनके अलावा अन्य किसी प्रकार के धार्मिक कर्मकांड करने के लिए भी यह बहुत शुभ दिन है।

Morning News India

Recent Posts

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

1 महीना ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

4 महीना ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

4 महीना ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

4 महीना ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

4 महीना ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

4 महीना ago