ज्योतिष

22 अगस्त से इन 3 राशियों वालों की चमकेगी किस्मत, पढ़िए आपके सितारे क्या कहते हैं

जयपुर। 22 अगस्त से कई राशियों वाले लोगों की किस्मत चमकने वाली है तो कईयों के सितारे गर्दिश में जाने वाले हैं। हालांकि, 3 राशियां ऐसी हैं जिनको जबरदस्त फायदा होने वाला है और उनका लगभग हर कार्य बनने वाला है। इनमें मेष, मिथुन व सिंह राशि शामिल है​ जिनके 22 अगस्त से वारे न्यारे होने वाले हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि अगस्त माह के आखिरी कुछ दिनों में ग्रह-नक्षत्रों काफी शुभ योग बना रहे हैं। 22 अगस्त को ग्रहों के राजकुमार बुध कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं और 25 अगस्त को शुक्र कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं, 26 अगस्त को ग्रहों के सेनापति मंगल मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं तो मंगल, बुध व शुक्र मिलकर उपरोक्त तीन राशियों की किस्मत चमकाएंगे। ऐसे में आइए जानते हैं सभी राशियों के लिए Aaj Ka Rashifal कैसा रहने वाला है।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए यह समय बहुत ही शुभ रहने वाला है। कोई शुभ समाचार मिलने से बेहद खुशी होगी। कार्यस्थल पर धैर्य पूर्वक कार्य में लगे रहें। व्यवसाय से जुड़े हुए लोग अपना व्यवहार अच्छा बनाए रखें, कोई नए अनुबंध प्राप्त होगा। लड़ाई झगड़ा नहीं करें। राजनीतिक क्षेत्र में कोई नवीन जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं, खेलकूद प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। भूमि के क्रय विक्रय से जुड़े कार्य में संघर्ष करना पड़ सकता है।

वृषभ राशि (Taurus)

इस राशि के जातकों के लिए दिन की शुरुआत भाग दौड़ के साथ होगी। इतना ही नहीं बल्कि कोर्ट कचहरी के मामलों में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। हालांकि, पहले से चली आ रही परेशानियां कम होंगी। मन में हर्षोल्लास बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में नई जान पहचान बनाएं। राजनीतिक क्षेत्र वालों पद एवं कद बढ़ेगा। नौकरी में पदोन्नति होने के साथ ही मनचाहै स्थान पर तबादला हो सकता है। रोजगार मिलने के साथ ही गीत संगीत, कला, अभिनय के क्षेत्र से जुड़े लोगों को मान सम्मान प्राप्त होगा। किसी अधूरे कार्य के पूरे होने से मनोबल बढ़ेगा। परिवार में कोई सुखद कार्य हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini)

इस राशि वालों के लिए दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। कोई अनचाही यात्रा पर जाने के साथ ही सुरक्षा में लगे लोगों की साहस एवं पराक्रम के लिए प्रशंसा होगी। हालांकि, राजनीति में विरोधी पक्ष गुप्त गुप्त नीति से हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में संगर्षयुक्त स्थिति बनेगी। संयम और साहस से कार्य करें। लोगों के बहकावे में नहीं आएं। लोगों को योजनाबद्ध रूप से कार्य करने से लाभ होगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य किसी अन्य के ऊपर न छोड़ें। आपसे अहम को नहीं बढ़ने दें। विद्यार्थी वर्ग की विद्या अध्ययन में रूचि रहेगी। मजदूर वर्ग को रोजगार संबंधी समस्या से छुटकारा मिलेगा।

यह भी पढ़ें : बुधवार को करें ये उपाय, लाखों-करोड़ों में खेल जाएंगे

कर्क राशि (Cancer)

इस राशि के जातकों की आध्यात्मिक कार्य में रुचि रहेगी। हालांकि, कार्य क्षेत्र में कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। व्यापार में भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर दक्षता के कारण पदोन्नति मिलेगी। भूमि के क्रय विक्रय से संबंधित कार्य में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों की अध्ययन में रूचि रहेगी व मजदूर वर्ग को रोजगार मिलेगा। रोजगार के अवसर मिलने के साथ ही कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी।

सिंह राशि (Leo)

इस राशि वालों को कार्य क्षेत्र में अत्यधिक भाग दौड़ करनी पड़ेगी। बने बनाए कार्यों में अचानक से बाधा उत्पन्न हो सकती है। बिजनेस में किसी अन्य व्यक्ति पर भरोसा नहीं करें अन्यथा धोखा खा सकते हैं। नौकरी में आपके साथ उच्च अधिकारी के बीच मतभेद हो सकते हैं। लेखन, कार्य पत्रिका आदि से जुड़े लोगों को अचानक से कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। किसी राजनीतिक व्यक्ति से सहयोग एवं सानिध्य प्राप्त होगा। व्यापार में किसी के बहकावे में आकर कोई ऐसा निर्णय नहीं लें जिससे आपको बड़ी हानि हो सकती है। महत्वपूर्ण कार्य आपको स्वयं ही करना पड़ेगा क्योंकि किसी और पर भरोसा करना घातक सिद्ध होगा।

कन्या राशि (Virgo)

इस राशि वाले जातकों के कार्य क्षेत्र में नए मित्र बनने के साथ ही नौकरी में पदोन्नति होगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं, मजदूर वर्ग को रोजगार प्राप्त होगा। व्यापार में ध्यान से कार्य करें। आपका ध्यान भटकने पर व्यापार में हानि हो सकती है। गीत संगीत, कला, अभिनय आदि से जुड़े लोगों को उच्च सफलता एवं पुरस्कार मिलेगा। मेकअप सामग्री के व्यापार वालों को विशेष सफलता के साथ लाभ प्राप्त होगा। बहुराष्ट्रीय कंपनीयों में कार्यरत लोगों को विपरीत लिंग साथी अधीनस्थ के रूप में मिलने से बेहद खुशी हो जाएगी।

तुला राशि (Libra)

ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। किसी शत्रु को परास्त करने में सफल होंगे। खेलकूद प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी। व्यापारिक स्थिति सुधरने के साथ ही उद्योग धंधे में नए सहयोगी बनेंगे। कोर्ट कचहरी के पुराने मामले में निर्णय आपके पक्ष में आएगा। पारिवारिक दायित्व पूरा होगा। नौकरी में सुविधा में वृद्धि होने के साथ ही पुरानी अभिलाषा पूरी होगी। पॉलिटिक्स में किसी विशिष्ट व्यक्ति का आपके घर आगमन होगा जिससें आपके पूरे क्षेत्र में लोग आपके भाग्य की सराहना करेंगे। रोजगार प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

कोई जोखिम वाला कार्य पूर्ण करने में सफल होंगे। कार्य क्षेत्र में आपके साहस एवं पराक्रम की प्रसंशा होगी। नौकरी में किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है। राजनीति में किसी महत्वपूर्ण अभियान की अगुवाई करने का अवसर प्राप्त होगा। फोर्स से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों को शोध कार्यों में सफलता मिलेगी। कृषि यंत्रों से जुड़े व्यापार में महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। व्यापार में नए सहयोगी बनेंगे। कोई अधूरा कार्य पूरा होने से मनोबल में वृद्धि होगी। व्यापार अथवा कार्य क्षेत्र में बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारिक यात्रा सफल होगी व निर्माण संबंधी कार्य तेज होगा।

धनु राशि (Sagittarius)

अपने शत्रु को हराने में सफल होंगे। वासनाओं पर अंकुश लगाएं। ननिहाल पक्ष से धन एवं उपहार प्राप्त होंगे। नौकरी में पदोन्नति होने के साथ ही जोखिमपूर्ण कार्य करने की जिम्मेदारी मिल सकती है। राजनीति में अपने स्वजनों का विरोध झेलना पड़ सकता है। व्यापार में ऋण लेकर पूंजी निवेश करेंगे। कंपनियों में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिलेगी। व्यापार में जोखिम लेना उन्नति वाला सिद्ध होगा। कार्य क्षेत्र में किसी वरिष्ठ परिजन का सहयोग एवं सानिध्य प्राप्त होगा। रोजगार मिलेगा व शस्त्र व्यापार से जुड़े लोगों को विशेष सफलता एवं लाभ प्राप्त होगा।

मकर राशि (Capricorn)

कार्यक्षेत्र पर विवाद हो सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें और क्रोध नहीं करें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के प्रबल योग हैं। व्यापार की जिम्मेदारी किसी अन्य को नहीं दें अन्यथा मंदा पड़ जाएगा। नौकरी में अपने उच्च अधिकारी से तालमेल बनाने का प्रयास करें। बिगड़ी बात सुलझेगी। कंपनियों में कार्यरत लोगों को अचानक कंपनी से निकाला जा सकता है। आप लगातार अपने बॉस के संपर्क में रहे। वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो वाहन अपने बजट के अनुसार ही खरीदें। अधिक ऋण लेने से बचें अन्यथा भविष्य में बहुत कष्ट होगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

इस राशि के एक्टिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता एवं सम्मान प्राप्त होगा। नौकरी की तलाश में घर से दूर जाना पड़ सकता है। किसी सरकारी योजना की जिम्मेदारी मिल सकती है। राजनीति में किसी विशिष्ट व्यक्ति की निकटता का लाभ मिलेगा। सजने संवरने में रूचि रहेगी। बिजनेस में नए साथी बनेंगे। व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। अपने शत्रु पर विजय प्राप्त होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में समाज में मान सम्मान मिलेगा। प्रतियोगिता में सफलता मिलने के साथ ही विद्यार्थियों के नए मित्र बनेंगे। सामाजिक कार्य में अहम भूमिका होने से आपको विशेष सफलता एवं सम्मान मिलेगा।

मीन राशि (Pisces)

कार्यक्षेत्र के संबंध में जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय नहीं लें। किसी नवीन योजना आदि पर खर्च हो सकता है। अपना व्यवहार अच्छा बनाए रखें। पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने पर ध्यान दें। भाई बहनों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार बना रहेगा। धैर्य से काम लें। भूमि, भवन, वाहन के विक्रय के लिए समय स्थिति सामान्यतः अच्छी रहेगी। माता-पिता का सहयोग बनने से समाज में मान प्रतिष्ठा का ध्यान रखें। नौकरी में नए सहयोगी बनेंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मार्गदर्शन एवं सानिध्य प्राप्त होगा तथा किसी पर्यटन स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

2 सप्ताह ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

2 सप्ताह ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

3 सप्ताह ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

3 सप्ताह ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

3 सप्ताह ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

3 सप्ताह ago