Aaj ki Tithi 10 June 2024: सोमवार 10 जून 2024 को विक्रम संवत 2081, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 4.14 बजे तक रहेगी। चतुर्थी तिथि लगेगी जिसे रिक्ता तिथि माना गया है। इसके स्वामी गणपति हैं एवं यह एक खल प्रद तिथि मानी गई है। इसे शुभ कार्यों में वर्जित बताया गया है। दोपहर 4.14 बजे से पंचमी तिथि आरंभ होगी, इसे पूर्णा तिथि माना गया है और इसके स्वामी नाग है। यह लक्ष्मीप्रद स्वभाव वाली तिथि मानी गई है। इस मूहुर्त को सभी कार्यों के लिए उत्तम माना गया है।
यह भी पढ़ें: सिर्फ एक रात में सीख सकते हैं बागेश्वर धाम जैसे पर्चा बनाने की विद्या, यह रहा मंत्र
कल पुष्य और अश्लेषा नक्षत्र रहेंगे। पुष्य नक्षत्र रात्रि 9.40 बजे तक रहेगा। इसके स्वामी बृहस्पति हैं एवं यह एक क्षिप्र एवं लघु स्वभाव वाला ग्रह है। पुष्य नक्षत्र को अधिकांश कार्यों के लिए अतिउत्तम माना गया है। रात्रि 9.40 बजे से अश्लेषा नक्षत्र आरंभ होगा। इसके स्वामी सर्प है एवं इसका स्वभाव तीक्ष्ण और दारुण एवं अधोमुख वाला है। इसे शुभ कार्यों में वर्जित माना गया है।
यह भी पढ़ें: Jyotish Ke Upay: इस उपाय से दूर होगा बड़े से बड़ा रोग, आप भी आजमाएं
कल ध्रुव नामक शुभ योग बना हुआ है। दोपहर 11.59 बजे से 12.54 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा। दोपहर 2.54 बजे से 4.36 बजे तक अमृत काल रहेगा। सुबह 5.32 बजे से रात्रि 9.40 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग एवं रवि योग रहेंगे। ये सभी अत्यन्त उत्तम योग माने गए हैं। सुबह 5.32 बजे से 7.16 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 8.59 बजे से 10.43 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.37 बजे से 7.21 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 7.16 बजे से 8.59 बजे तक राहुकाल रहेगा जिसे अशुभ माना गया है। राहुकाल को छोड़कर आप बाकी मुहूर्तों में किसी भी शुभ कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं।
ज्योतिष से जुड़ी रोचक जानकारी पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…