Aaj ki Tithi 11 June 2024: मंगलवार 11 जून 2024 को विक्रम संवत 2081, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि सायं 5.27 बजे तक रहेगी। इसे पूर्णा तिथि माना गया है और इसके स्वामी नाग है। यह लक्ष्मीप्रद स्वभाव वाली तिथि मानी गई है। इस मूहुर्त को सभी कार्यों के लिए उत्तम माना गया है। सायं 5.27 बजे से षष्ठी तिथि आरंभ होगी जिसके स्वामी कार्तिकेय हैं और यह नन्दा तिथि होने के साथ ही यशप्रद तिथि भी बताई गई है। इसे अधिकांश कार्यों के लिए सामान्य बताया गया है। अतः तिथि के हिसाब से दिन अच्छा है।
यह भी पढ़ें: आज 11 June 2024 का दैनिक राशिफल पढ़ें, और करें दिन की शुभ शुरुआत
कल अश्लेषा और मघा नक्षत्र रहेंगे। रात्रि 11.39 बजे तक अश्लेषा नक्षत्र रहेगा। इसके स्वामी सर्प है एवं इसका स्वभाव तीक्ष्ण और दारुण एवं अधोमुख वाला है। इसे शुभ कार्यों में वर्जित माना गया है। रात्रि 11.39 बजे से मघा नक्षत्र आरंभ होगाी जिसे उग्र एवं क्रूर नक्षत्र बताया गया है। इसके स्वामी पितृ हैं तथा यह अधो मुख है। इसे अधिकांश शुभ कार्यों के लिए वर्जित बताया गया है। नक्षत्र के अनुसार दिन उपयुक्त नहीं माना गया है।
यह भी पढ़ें: Jyotish Tips:आषाढ़ माह में बना 13 दिन का कुसंयोग, देश-दुनिया में मचाएगा तबाही
दोपहर 11.59 बजे से 12.54 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा। रात्रि 9.55 बजे से 11.39 बजे तक अमृत काल रहेगा। सुबह 5.32 बजे से रात्रि 11.39 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग एवं रात्रि 11.39 बजे से अगले दिन सुबह 5.32 बजे तक रवि योग रहेगा। ये सभी अत्यन्त उत्तम योग माने गए हैं। सुबह 10.43 बजे से दोपहर 2.10 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 11.10 बजे से अर्द्धरात्रि बाद 1.43 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 3.54 बजे से सायं 5.37 बजे तक राहुकाल रहेगा जिसे अशुभ माना गया है। राहुकाल को छोड़कर आप बाकी मुहूर्तों में किसी भी शुभ कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं।
ज्योतिष से जुड़ी रोचक जानकारी पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…