Aaj ki Tithi 14 June 2024: शुक्रवार 14 जून 2024 को विक्रम संवत 2081, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि रात्रि 12.03 बजे तक रहेगी। इसके स्वामी शिव हैं, यह जया तिथि है एवं संघर्ष पूर्ण स्वभाव है। शुक्ल पक्ष की अष्टमी को अधिकांश कार्यों के लिए उत्तम माना गया है। रात्रि 12.03 बजे से नवमी तिथि आरंभ होगी। इसके स्वामी मां दुर्गा है एवं यह एक रिक्ता तिथि है एवं आक्रामक स्वभाव है। नवमी को रिक्ता तिथि होने के कारण इसे उपयुक्त नहीं माना जाता है। अतः तिथि के हिसाब से दिन साधारण ही रहेगा।
यह भी पढ़ें: आषाढ़ माह में बना 13 दिन का कुसंयोग, देश-दुनिया में मचाएगा तबाही
कल उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके स्वामी अर्यमान हैं एवं यह स्थिर स्वभाव वाला नक्षत्र है। इसे भी अधिकांश मांगलिक कार्यों के लिए उत्तम माना गया है। अतः नक्षत्र के अनुसार दिन उत्तम रहेगा।
यह भी पढ़ें: Aaj Ka Panchang 14 June 2024: शुक्रवार के शुभ मुहूर्त और पंचांग
कल सायं 7.08 बजे तक सिद्धि नामक शुभ योग बन रहा है। दोपहर 12.00 बजे से 12.55 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा। रात्रि 12.06 बजे से 1.55 बजे तक अमृत काल रहेगा। सुबह 7.16 बजे से 9.00 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.27 बजे से 2.11 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 7.22 बजे से रात्रि 8.38 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 10.44 बजे से 12.27 बजे तक राहुकाल रहेगा जिसे अशुभ माना गया है। राहुकाल को छोड़कर आप बाकी मुहूर्तों में किसी भी शुभ कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं।
ज्योतिष से जुड़ी रोचक जानकारी पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…