Aaj ki Tithi 16 June 2024: रविवार 16 जून 2024 को विक्रम संवत 2081, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि अगले दिन सूर्योदय पूर्व 4.43 बजे तक रहेगी। यह एक पूर्णा तिथि है और इसके स्वामी यम हैं। इसका स्वभाव सौम्य है, दशमी को अधिकांश कार्यों के लिए श्रेष्ठ माना गया है। अतः तिथि के हिसाब से दिन उत्तम रहेगा।
यह भी पढ़ें: Jyotish Tips:आषाढ़ माह में बना 13 दिन का कुसंयोग, देश-दुनिया में मचाएगा तबाही
सुबह 11.13 बजे तक हस्त नक्षत्र रहेगा। इसके स्वामी सूर्यदेव हैं, यह एक क्षिप्र और लघु स्वभाव वाला नक्षत्र है। इसमें साथ ही सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग बन रहा है जिसे सभी शुभ कार्यों के लिए उत्तम माना गया है। सुरबह 11.13 बजे बाद से चित्रा नक्षत्र आरंभ होगा जिसके स्वामी विश्वकर्मा हैं। यह मृदु और मैत्र स्वभाव वाला नक्षत्र है जिसे अधिकांश शुभ कार्यों के लिए श्रेष्ठ माना गया गया है। अतः नक्षत्र गणना के अनुसार दिन हर प्रकार से उत्तम रहेगा।
यह भी पढ़ें: इस उपाय से दूर होगा बड़े से बड़ा रोग, आप भी आजमाएं
कल रात्रि 9.03 बजे तक वरीयान नामक शुभ योग बन रहा है। दोपहर 12.00 बजे से 12.55 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा। सुबह 5.33 बजे से 11.13 बजे तक क्रमशः सर्वार्थ सिद्धि योग एवं अमृत सिद्धि योग रहेंगे। रवि योग अहोरात्रि रहेगा। सुबह 9.00 बजे से 10.44 बजे तक रवि योग रहेगा। दोपहर 2.11 बजे से 3.55 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 7.23 बजे से रात्रि 9.55 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.39 बजे से 7.23 बजे तक राहुकाल रहेगा जिसे अशुभ माना गया है। राहुकाल को छोड़कर आप बाकी मुहूर्तों में किसी भी शुभ कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं।
ज्योतिष से जुड़ी रोचक जानकारी पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…