Aaj ki Tithi 17 June 2024: सोमवार 17 जून 2024 को विक्रम संवत 2081, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि रहेगी। इसके स्वामी विश्वेदेव हैं और यह नन्दा तिथि है, इसका स्वभाव आनन्दप्रद है। एकादशी को अधिकांश कार्यों के लिए श्रेष्ठ माना गया है। अतः तिथि के हिसाब से दिन अतिउत्तम रहेगा।
यह भी पढ़ें: Aaj Ka Panchang 17 June 2024: सोमवार के शुभ मुहूर्त और पंचांग
दोपहर 1.50 बजे तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। इसके स्वामी विश्वकर्मा हैं। यह मृदु और मैत्र स्वभाव वाला नक्षत्र है जिसे अधिकांश शुभ कार्यों के लिए श्रेष्ठ माना गया गया है। दोपहर 1.50 बजे के बाद स्वाति नक्षत्र रहेगा, इसके स्वामी वायुदेव है, यह चर स्वभाव वाला नक्षत्र है एवं इसे अधिकांश मांगलिक कार्यों के लिए उत्तम माना गया है। अतः नक्षत्र गणना के अनुसार दिन हर प्रकार से उत्तम रहेगा।
यह भी पढ़ें: Jyotish Tips:आषाढ़ माह में बना 13 दिन का कुसंयोग, देश-दुनिया में मचाएगा तबाही
कल रात्रि 9.35 बजे से शिव नामक शुभ योग बन रहा है। दोपहर 12.00 बजे से 12.55 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा। सुबह 5.33 बजे से दोपहर 1.50 बजे तक रवि योग रहेगा। सुबह 5.33 बजे से 7.17 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 9.00 बजे से 10.44 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.39 बजे से 7.23 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 7.17 बजे से 9.00 बजे तक राहुकाल रहेगा जिसे अशुभ माना गया है। राहुकाल को छोड़कर आप बाकी मुहूर्तों में किसी भी शुभ कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं।
ज्योतिष से जुड़ी रोचक जानकारी पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…