Aaj ki Tithi 18 June 2024: मंगलवार 18 जून 2024 को विक्रम संवत 2081, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि सुबह 6.24 बजे तक रहेगी। इसके स्वामी विश्वेदेव हैं और यह नन्दा तिथि है, इसका स्वभाव आनन्दप्रद है। एकादशी को अधिकांश कार्यों के लिए श्रेष्ठ माना गया है। सुबह 6.24 बजे से द्वादशी तिथि रहेगी। इसके स्वामी विष्णु हैं, यह एक भद्रा तिथि है, इसका स्वभाव यशप्रद है। शुक्ल द्वादशी को अधिकांश कार्यों के लिए सामान्य माना जाता है। अतः तिथि के हिसाब से दिन उत्तम रहेगा।
यह भी पढ़ें: Aaj Ka Panchang 18 June 2024: मंगलवार के शुभ मुहूर्त और पंचांग
दोपहर 3.56 बजे तक स्वाति नक्षत्र रहेगा। इसके स्वामी वायुदेव है, यह चर स्वभाव वाला नक्षत्र है एवं इसे अधिकांश मांगलिक कार्यों के लिए उत्तम माना गया है। दोपहर 3.56 बजे बाद विशाखा नक्षत्र रहेगा। इसके स्वामी इन्द्र हैं, यह मिश्र और साधारण स्वभाव वाला नक्षत्र है तथा इसे अधिकांश शुभ कार्यों के लिए सामान्य माना गया है। अतः नक्षत्र गणना के अनुसार दिन श्रेष्ठ रहेगा।
यह भी पढ़ें: Jyotish Tips:आषाढ़ माह में बना 13 दिन का कुसंयोग, देश-दुनिया में मचाएगा तबाही
कल रात्रि 9.39 बजे तक शिव योग एवं पूरे दिन सिद्ध नामक शुभ योग बन रहे हैं। दोपहर 12.00 बजे से 12.56 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा। सुबह 6.22 बजे से 8.06 बजे तक अमृत काल रहेगा। दोपहर 3.56 बजे से सायं 5.33 बजे तक त्रिपुष्कर योग रहेगा। सुबह 10.44 बजे से दोपहर 2.12 बजे तक लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 11.12 बजे से अर्द्धरात्रि बाद 1.44 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 3.56 बजे से सायं 5.39 बजे तक राहुकाल रहेगा जिसे अशुभ माना गया है। राहुकाल को छोड़कर आप बाकी मुहूर्तों में किसी भी शुभ कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं।
ज्योतिष से जुड़ी रोचक जानकारी पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…