Aaj ki Tithi 19 June 2024: बुधवार 19 जून 2024 को विक्रम संवत 2081, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि सुबह 7.28 बजे तक रहेगी। इसके स्वामी विष्णु हैं, यह एक भद्रा तिथि है, इसका स्वभाव यशप्रद है। शुक्ल द्वादशी को अधिकांश कार्यों के लिए सामान्य माना जाता है। सुबह 7.28 बजे से प्रदोष तिथि आरंभ होगी। इसके स्वामी कामदेव हैं एवं यह विजयप्रद स्वभाव वाली जया तिथि है। शुक्ल प्रदोष तिथि को अधिकांश कार्यों के लिए शुभ माना गया है। अतः तिथि के हिसाब से दिन उत्तम रहेगा।
यह भी पढ़ें: Jyotish Tips: बड़ी से बड़ी समस्या की काट है यह एक उपाय, करते ही दिखेगा असर
सायं 5.23 बजे तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। इसके स्वामी इन्द्र हैं, यह मिश्र और साधारण स्वभाव वाला नक्षत्र है तथा इसे अधिकांश शुभ कार्यों के लिए सामान्य माना गया है। सायं 5.23 बजे बाद अनुराधा नक्षत्र रहेगा, इसके स्वामी मित्र हैं एवं यह मृदु एवं मैत्र स्वभाव वाला नक्षत्र है। अधिकांश कार्यों के लिए अनुराधा नक्षत्र को उत्तम माना गया है। अतः नक्षत्र गणना के अनुसार दिन श्रेष्ठ रहेगा।
यह भी पढ़ें: Jyotish Tips:आषाढ़ माह में बना 13 दिन का कुसंयोग, देश-दुनिया में मचाएगा तबाही
कल सिद्ध और साध्य योग बन रहे हैं, दोनों ही अत्यन्त शुभ योग हैं। सुबह 8.03 बजे से 9.45 बजे तक अमृत काल रहेगा। सायं 5.23 बजे से अगले दिन सुबह 5.33 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग एवं रवि योग रहेंगे। सुबह 5.33 बजे से 9.01 बजे तक लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 10.45 बजे से दोपहर 12.28 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.40 बजे से सायं 7.23 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 8.40 बजे से 11.12 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़डिया रहेगा। दोपहर 12.28 बजे से 2.12 बजे तक राहुकाल रहेगा जिसे अशुभ माना गया है। राहुकाल को छोड़कर आप बाकी मुहूर्तों में किसी भी शुभ कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं।
ज्योतिष से जुड़ी रोचक जानकारी पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…