Aaj ki Tithi 2 June 2024: रविवार 2 जून 2024 को विक्रम संवत 2081, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी-द्वादशी तिथि रहेगी। 3 जून को सुबह 2.41 बजे तक एकादशी तिथि रहेगी। कल ही अपरा एकादशी का व्रत भी माना गया है। शास्त्रों में एकादशी को नन्दा तिथि बतायागया है। इसके स्वामी विश्वेदेव हैं। इसका स्वभाव आनंदप्रद है। एकादशी को मांगलिक कार्यों हेतु शुभ माना गया है। इस दिन आयुष्मान योग, सौभाग्य योग एवं सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेंगे। सुबह 2.41 बजे एकादशी तिथि समाप्त होकर द्वादशी तिथि लग जाएगी जिसे भद्रा तिथि बताया गया है। इसके स्वामी भगवान विष्णु हैं एवं यह यशप्रद तिथि मानी गई है। इसे भी अधिकांश कार्यों के लिए उत्तम माना गया है, अतः सभी प्रकार के मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Jyotish Ke Upay: इस उपाय से दूर होगा बड़े से बड़ा रोग, आप भी आजमाएं
कल रेवती और अश्विनी नक्षत्र भी रहेंगे। रात्रि 1.40 बजे बाद से रेवती नक्षत्र आरंभ होगा यह एक मृदु और मैत्री स्वभाव वाला नक्षत्र है। इसके स्वामी पूषन है। इसे भी अधिकांश कार्यों के लिए उत्तम माना गया है। रात्रि 1.40 बजे बाद अश्विनी नक्षत्र आरंभ होगा। यह एक क्षिप्र और लघु स्वभाव वाला नक्षत्र है। इसके स्वामी अश्विनी देव को माना गया है। यह भी मांगलिक कार्यों हेतु शुभ एवं उत्तम फलप्रद माना गया है। इस प्रकार तिथि और नक्षत्रों के शुभ संयोग में आप भी किसी उत्तम कार्य को कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 2 जून अपरा एकादशी को ये रहेंगे शुभ-अशुभ मुहूर्त, देखें आज का पंचांग
वैदिक पंचांग के अनुसार दोपहर 11.58 बजे से 12.53 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा। रात्रि 11.26 बजे से 12.55 बजे तक अमृत काल रहेगा। सुबह 1.40 बजे से 5.33 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। सुबह 8.59 बजे से 10.42 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 2.08 बजे से 3.51 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 7.17 बजे से 9.51 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। हालांकि सायं 5.34 बजे से 7.17 बजे तक राहुकाल रहेगा जिसे अशुभ माना गया है। राहुकाल को छोड़कर आप बाकी मुहूर्तों में किसी भी शुभ कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं।
ज्योतिष से जुड़ी रोचक जानकारी पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…