Aaj ki Tithi 21 June 2024: शु्क्रवार 21 जून 2024 को विक्रम संवत 2081, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि सुबह 7.31 बजे तक रहेगी। इसके स्वामी शिव हैं, यर रिक्ता तिथी है एवं आक्रामक स्वभाव वाली मानी गई है। शुक्ल चतुर्दशी को शुभ कार्यों के लिए श्रेष्ठ नहीं माना गया है। सुबह 7.31 बजे से पूर्णिमा तिथि आरंभ होगी। इसके स्वामी चन्द्र हैं, यह पूर्णा तिथि है एवं इसका सौम्य स्वभाव है। पूर्णिमा तिथि को अधिकांश कार्यों के लिए सामान्य माना गया है। अतः तिथि के हिसाब से दिन सामान्य ही रहेगा।
यह भी पढ़ें: Aaj Ka Panchang 21 June 2024: शुक्रवार को वट पूर्णिमा पर शुभ मुहूर्त और पंचांग
सायं 6.31 बजे तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके स्वामी इन्द्र हैं, यह तीक्ष्ण और दारुण स्वभाव वाला नक्षत्र है तथा इसे अधिकांश शुभ कार्यों के लिए सामान्य माना गया है। सायं 6.31 बजे बाद मूल नक्षत्र रहेगा, इसके स्वामी राक्षस हैं एवं यह तीक्ष्ण एवं दारुण स्वभाव वाला नक्षत्र है। अधिकांश कार्यों के लिए मूल नक्षत्र को सामान्य माना गया है। अतः नक्षत्र गणना के अनुसार दिन उपयुक्त रहेगा।
यह भी पढ़ें: Jyotish Tips:आषाढ़ माह में बना 13 दिन का कुसंयोग, देश-दुनिया में मचाएगा तबाही
कल शुभ और शुक्ल नामक उत्तम योग बन रहे हैं। दोपहर 12.01 बजे से 12.56 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा। सुबह 9.27 बजे से 11.04 बजे तक अमृत काल रहेगा। सुबह 7.17 बजे से 9.01 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.29 बजे से 2.13 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। ये मुहूर्त सभी मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माने गए हैं। सुबह 10.45 बजे से दोपहर 12.29 बजे तक राहुकाल रहेगा जिसे अशुभ माना गया है। राहुकाल को छोड़कर आप बाकी मुहूर्तों में किसी भी शुभ कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं।
ज्योतिष से जुड़ी रोचक जानकारी पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…