Aaj ki Tithi 22 June 2024: शनिवार 22 जून 2024 को विक्रम संवत 2081, ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा सुबह 6.37 बजे तक रहेगी।इसके स्वामी चन्द्र हैं, यह पूर्णा तिथि है एवं इसका सौम्य स्वभाव है। पूर्णिमा तिथि को अधिकांश कार्यों के लिए सामान्य माना गया है। सुबह 6.37 बजे से आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि आरंभ होगी। इसके स्वामी अग्नि हैं, यह नन्दा तिथि एवं वृद्धि प्रद स्वभाव वाली तिथी है। इसे अधिकांश कार्यों के लिए उत्तम माना गया है। अतः तिथि के हिसाब से दिन उत्तम ही रहेगा।
यह भी पढ़ें: आषाढ़ माह में बना 13 दिन का कुसंयोग, देश-दुनिया में मचाएगा तबाही
सायं 5.54 बजे तक मूल नक्षत्र रहेगा। इसके स्वामी राक्षस हैं, यह तीक्ष्ण और दारुण स्वभाव वाला नक्षत्र है तथा इसे अधिकांश शुभ कार्यों के लिए सामान्य माना गया है। सायं 5.54 बजे से पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, इसके स्वामी जल हैं एवं यह उग्र एवं क्रूर स्वभाव वाला नक्षत्र है। पूर्वाषाढ़ नक्षत्र को अधिकांश कार्यों के लिए श्रेष्ठ माना गया है। अतः नक्षत्र गणना के अनुसार दिन श्रेष्ठ रहेगा।
यह भी पढ़ें: वट पूर्णिमा पर नक्षत्र एवं शुभ-अशुभ मुहूर्त
कल शुक्ल और ब्रह्म नामक उत्तम योग बन रहे हैं। दोपहर 12.01 बजे से 12.57 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा। सुबह 11.37 बजे से दोपहर 1.11 बजे तक अमृत काल रहेगा। सुबह 7.18 बजे से 9.01 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 3.57 बजे से सायं 5.40 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 9.57 बजे से 12.29 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 9.01 बजे से 10.45 बजे तक राहुकाल रहेगा जिसे अशुभ माना गया है। राहुकाल को छोड़कर आप बाकी मुहूर्तों में किसी भी शुभ कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं।
ज्योतिष से जुड़ी रोचक जानकारी पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…