Aaj ki Tithi 23 June 2024: रविवार 23 जून 2024 को विक्रम संवत 2081, आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि अगले दिन सूर्योदय पूर्व 3.25 बजे तक रहेगी। इसके स्वामी ब्रह्मा हैं, यह भद्रा तिथि एवं मंगलप्रद स्वभाव वाली है। इसे अधिकांश कार्यों के लिए शुभ माना गया है। सुबह 3.25 बजे से तृतीया तिथि आरंभ होगी जिसकी स्वामी मां गौरी हैं। यह जया तिथि है एवं शक्तिप्रद मानी गई है। इसे भी शुभ कार्यों के लिए श्रेष्ठ माना गया है। अतः तिथि के हिसाब से दिन उत्तम ही रहेगा।
यह भी पढ़ें: आषाढ़ माह में बना 13 दिन का कुसंयोग, देश-दुनिया में मचाएगा तबाही
सायं 5.03 बजे तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसके स्वामी जल हैं एवं यह उग्र एवं क्रूर स्वभाव वाला नक्षत्र है। पूर्वाषाढ़ नक्षत्र को अधिकांश कार्यों के लिए श्रेष्ठ माना गया है। सायं 5.03 बजे से उत्तराषाढ़ा नक्षत्र आरंभ होगा, इसके स्वामी विश्वेदेव हैं, यह स्थिर स्वभाव वाला है एवं इसे अधिकांश शुभ कार्यों के लिए उत्तम माना गया है। अतः नक्षत्र गणना के अनुसार भी दिन श्रेष्ठ रहेगा।
यह भी पढ़ें: बड़ी से बड़ी समस्या की काट है यह एक उपाय, करते ही दिखेगा असर
कल ब्रह्म और इन्द्र नामक दो उत्तम योग बन रहे हैं। दोपहर 12.02 बजे से 12.57 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा। दोपहर 12.26 बजे से 1.58 बजे तक अमृत काल रहेगा। सायं 5.03 बजे से अगले दिन सुबह सूर्योदय पूर्व 3.25 बजे तक त्रिपुष्कर योग एवं सर्वार्थ सिद्धि योग रहेंगे। सुबह 9.02 बजे से 10.45 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 2.13 बजे से 3.57 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। सायं 7.24 बजे से रात्रि 9.57 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.40 बजे से 7.24 बजे तक राहुकाल रहेगा जिसे अशुभ माना गया है। राहुकाल को छोड़कर आप बाकी मुहूर्तों में किसी भी शुभ कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं।
ज्योतिष से जुड़ी रोचक जानकारी पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…