Aaj ki Tithi 26 June 2024: बुधवार 26 जून 2024 को विक्रम संवत 2081, आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि रात्रि 8.55 बजे तक रहेगी। इसके स्वामी नाग हैं, यह पूर्णा तिथि एवं लक्ष्मीप्रद स्वभाव वाली तिथि है। इसे अधिकांश कार्यों के लिए श्रेष्ठ माना गया है। रात्रि 8.55 बजे से षष्ठी तिथि आरंभ होगी जिसके स्वामी कार्तिकेय हैं। यह नन्दा तिथि है एवं यशप्रद स्वभाव वाली मानी गई है। इसे भी शुभ कार्यों के लिए श्रेष्ठ माना गया है। अतः तिथि के हिसाब से दिन उत्तम ही रहेगा।
यह भी पढ़ें: Aaj Ka Panchang 26 June 2024: आज का पंचांग, शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल
दोपहर 1.05 बजे तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके स्वामी वासु हैं एवं यह चर स्वभाव वाला नक्षत्र है। धनिष्ठा नक्षत्र को अधिकांश कार्यों के लिए श्रेष्ठ माना गया है। दोपहर 1.05 बजे से शतभिषा नक्षत्र आरंभ होगा, इसके स्वामी वरुण हैं, यह चर स्वभाव वाला नक्षत्र है एवं इसे अधिकांश शुभ कार्यों के लिए सामान्य माना गया है। अतः नक्षत्र गणना के अनुसार भी दिन श्रेष्ठ रहेगा।
यह भी पढ़ें: Jyotish Tips:आषाढ़ माह में बना 13 दिन का कुसंयोग, देश-दुनिया में मचाएगा तबाही
सुबह 4.51 बजे से 6.21 बजे तक अमृत काल रहेगा। सुबह 5.35 बजे से 9.02 बजे तक लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 10.46 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.41 बजे से सायं 7.25 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 8.41 बजे से 11.14 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.30 बजे से 2.14 बजे तक राहुकाल रहेगा जिसे अशुभ माना गया है। राहुकाल को छोड़कर आप बाकी मुहूर्तों में किसी भी शुभ कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं।
ज्योतिष से जुड़ी रोचक जानकारी पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…