Aaj ki Tithi 27 June 2024: गुरुवार 27 जून 2024 को विक्रम संवत 2081, आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि सायं 6.39 बजे तक रहेगी। इसके स्वामी कार्तिकेय हैं। यह नन्दा तिथि है एवं यशप्रद स्वभाव वाली मानी गई है। इसे शुभ कार्यों के लिए श्रेष्ठ माना गया है। सायं 6.39 बजे से सप्तमी तिथि आरंभ होगी। इसके स्वामी सूर्य हैं, यह मित्रवत स्वभाव वाली भद्रा तिथि है। कृष्ण सप्तमी को अधिकांश कार्यों के लिए श्रेष्ठ माना गया है। अतः तिथि के हिसाब से दिन श्रेष्ठ ही रहेगा।
यह भी पढ़ें: आषाढ़ माह में बना 13 दिन का कुसंयोग, देश-दुनिया में मचाएगा तबाही
सुबह 11.36 बजे तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके स्वामी वरुण हैं, यह चर स्वभाव वाला नक्षत्र है एवं इसे अधिकांश शुभ कार्यों के लिए सामान्य माना गया है। सुबह 11.36 बजे से पूर्व भाद्रपद नक्षत्र आरंभ होगा। इसके स्वामी अजचरण हैं, यह उग्र एवं क्रूर स्वभाव वाला नक्षत्र है एवं इसे अधिकांश कार्यों के लिए उपयुक्त मुहूर्त ही माना गया है। अतः नक्षत्र गणना के अनुसार भी दिन श्रेष्ठ रहेगा।
यह भी पढ़ें: नवरात्रि में 10 महाविद्याओं की उपासना से मिलती हैं तंत्र शक्तियां
आज आयुष्मान एवं सौभाग्य नामक दो शुभ योग बन रहे हैं। दोपहर 12.02 बजे से 12.58 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। सुबह 2.39 बजे से 4.09 बजे तक अमृत काल रहेगा। सुबह 11.36 बजे से अगले दिन सुबह 5.36 बजे तक रवि योग रहेगा। सुबह 5.35 बजे से 7.19 बजे तक शुभ का एवं दोपहर 12.30 बजे से 2.14 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 7.25 बजे से रात्रि 8.41 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 2.14 बजे से 3.57 बजे तक राहुकाल रहेगा जिसे अशुभ माना गया है, साथ ही अभी पंचक भी चल रहे हैं। पंचक एवं राहुकाल को छोड़कर आप बाकी मुहूर्तों में किसी भी शुभ कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं।
ज्योतिष से जुड़ी रोचक जानकारी पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…